महाराष्ट्र से प्रकाशित हिंदी दैनिक हमारा महानगर के पुणे तथा नासिक पेज इंचार्ज अरुण लाल ने इस्तीफा दे दिया है. वे किस संस्थान से अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. अरुण पिछले चार सालों से हमारा महानगर से जुड़े हुए थे. अरुण ने अपने करियर की शुरुआत दोपहर का सामना अखबार से की थी. इसके बाद हमारा महानगर से जुड़ गए थे.
साधना न्यूज से खबर है कि अनूप कुमार को प्रमोट करके एंकर बना दिया गया है. अभी तक वे डेस्क पर काम संभाल रहे थे. ईटीवी, रांची से करियर की शुरुआत करने वाले अनूप हमार टीवी को भी रांची में अपनी सेवाएं दीं. इसके बाद वे साधना न्यूज, नोएडा से जुड़ गए थे.
दैनिक भास्कर, हिसार से मनोज पाण्डेय ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सब एडिटर थे. वे अपनी नई पारी आज समाज, अंबाला के साथ शुरू करने जा रहे हैं. उन्हें यहां भी सब एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.












k s mishra
August 5, 2011 at 1:04 pm
ye swagat yogya kadam hai……ise bhut pahle ho jana chahiye tha……wo ek yogya candidate hai iske liye…….