Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अलकेमिस्ट और तहलका वालों का बिजनेस डेली ‘द फाइनेंसियल वर्ल्ड’ चुपचाप लांच

तहलका और अलकेमिस्ट. तरुण तेजपाल और केडी सिंह. दोनों का साथ. ‘द फाइनेंसियल वर्ल्ड’ तैयार. सारे कयासों को धता बताते हुए यह बिजनेस डेली लांच हो गया. चंडीगढ़ और दिल्ली में इसे आप अखबार विक्रेताओं के यहां पा सकते हैं. लेकिन कुछ अजीब व खटकने वाली बातें भी हैं. पहले अंक में प्रथम पेज पर पाठकों को कोई संदेश या संपादकीय नहीं. दिल्ली एडिशन की भी चंडीगढ़ में छपाई की गई. 16 पेजी इस ब्राडशीट अखबार में लीड स्टोरी रिलायंस इंडस्ट्रीज के बॉस मुकेश अंबानी की भावी योजनाओं पर केंद्रित है.

तहलका और अलकेमिस्ट. तरुण तेजपाल और केडी सिंह. दोनों का साथ. ‘द फाइनेंसियल वर्ल्ड’ तैयार. सारे कयासों को धता बताते हुए यह बिजनेस डेली लांच हो गया. चंडीगढ़ और दिल्ली में इसे आप अखबार विक्रेताओं के यहां पा सकते हैं. लेकिन कुछ अजीब व खटकने वाली बातें भी हैं. पहले अंक में प्रथम पेज पर पाठकों को कोई संदेश या संपादकीय नहीं. दिल्ली एडिशन की भी चंडीगढ़ में छपाई की गई. 16 पेजी इस ब्राडशीट अखबार में लीड स्टोरी रिलायंस इंडस्ट्रीज के बॉस मुकेश अंबानी की भावी योजनाओं पर केंद्रित है.

प्रिंटलाइन कुछ इस प्रकार है-  “Printed & published by Dr Praveen Rathee on behalf of Alchemist Media Ltd… Printed at Desh Sewak printers limited, Chandigarh… Owner: Alchemist Media Ltd… Executive editor: Vijay Simha. Deputy editor: Gunjan Batra.” यहां यह भी बता दें कि द फाइनेंसियल वर्ल्ड के लिए जो भर्तियां की गईं थीं, उनमें से ज्यादातर को जनवरी महीने में हटा दिया गया. तब यह कहा गया है कि यह प्रोजेक्ट स्थगित या कैंसिल हो गया है. और, इस कुकृत्य का असर अखबार पर भी दिख रहा है. सिर्फ एजेंसियों की खबरों से भरा पड़ा है अखबार. केवल तीन बाइलाइन हैं, वो भी दो एडिट पेज पर हैं. इसे बायलाइन की बजाय लेख कहना ज्यादा अच्छा होगा.  अखबार देखकर समझ में नहीं आ रहा है कि यह तरुण तेजपाल का अखबार है या केडी सिंह का. और, अगर दोनों को अखबार कहा जाए तो फिर इसमें केडी सिंह का पलड़ा भारी दिख रहा है, तरुण तेजपाल व तहलका का काम.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. aarish

    April 19, 2011 at 11:21 pm

    fianacial world naya akhbar nahi hai. yeh pehle 10 saal tak expres ke framchise model par chalta raha. kabhi ban dhua hi nahi tha. chandigarh se do dashak se nikal raha hai. dilli wale idhar dekhein toh pata chale

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...