: परफेक्ट थी जिंदगी की स्टाइल शीट और शानदार था जीने का लेआउट : पंकज सर नहीं रहे. 26 जनवरी की सुबह 4.3० बजे रेखा मैम का एसएमएस मिला तो लगा कि जैसे सब कुछ बिखर गया। वो पिछले कुछ सालों से बीमार थे लेकिन जिजीविषा इतनी तगड़ी कि अंतिम सांस तक नए प्रोजेक्ट्स, नई लांचिंग के बारे में ही सोचते और बात करते। सत्तर की उम्र में भी बीस का जोश। मैने उनके साथ कुबेर टाइम्स और जनसत्ता एक्सप्रेस में दो पारियां खेली हैं।
बुहत करीब से समझा है कि एक आदमी किस तरह से परफेक्ट होता है। उनकी जिंदगी की स्टाइल शीट गजब की थी और जीने का ले आउट बेहद शानदार। हिन्दी पत्रकारिता के संपादक के रूप में वे आखिरी कड़ी थे जिनका विशाल व्यक्तित्व मालिकों पर भारी पड़ता था। हिन्दी अखबार के संपादक होते हुए भी उन्होंने अंग्रेजी अखबारों के संपादकों जैसा कद पाया। मान सम्मान और कलम की धार के धनी पंकज जी की नई अखबारी सोच आज से बीस साल पहले ही दिखाई दी थी। टेबलायड साइज के अखबार की कल्पना तो उन्होंने स्वतंत्र भारत फिर जनसत्ता एक्सप्रेस में शुरू की थी। फीचर और मार्केटिंग की टीम को कोआर्डिनेट करके उन्होंने एडवरटोरियल का कानसेप्ट रखा जिसे आज कई अखबार अपना रहे हैं।
अखबार का सर्कुलेशन कैसे बढ़ता है और कैसे ब्रांडिंग होती है यहां तक कि विज्ञापन कैसे और कहां से आ सकता है, इन सबमें माहिर थे पंकज जी। आज अखबारों में ब्रांड मैनेजर और न जाने कितने और तरह-तरह के मैनेजर सब मिलकर अखबार के संपादकीय पर हावी रहते हैं। पंकज जी यानी वन मैन शो ने कुबेर टाइम्स को अपने संपादकीय और प्रबंधकीय कौशल से नबंर वन कहे जाने वाले दैनिक जागरण को लगभग 15 दिन तक पीछे रखा था। ये बात प्रेस क्लब में खुद विनोद शुक्ल जी ने स्वीकार की थी। उनके नाम से टीम बनती थी। उनके साथ जुडऩे वाले अखबार का ब्रांड नहीं देखते थे वो पंकज जी को ही ब्रांड समझते थे। जब मैं कुछ महीने पहले उनसे मिला तो वो बोले कि अब समय बदल गया है। अब कोई अखबार संपादक नहीं रखना चाहता। कटेंट पर कोई बात नहीं करता। मैं जीवन में एक और पारी खेलना चाहता हूं और अपनी टीम बनाना चाहता हूं।
जैसा कि मैं कह चुका हूं कि उनकी जिंदगी की अपनी स्टाइल शीट थी और अपना अंदाज। बड़प्पन भी। कुबेर में तो मैं उनके सामने ट्रेनी था लेकिन उन्होंने मुझे फीचर का पूरा जिम्मा दे रखा था। छोटी-छोटी व्यावहारिक बातें भी उन्होंने मुझे बताई थी। अखबार की हेडिंग लगाना या फिर ले आउट सब कुछ बताते थे। ये गलत है…. ऐसा कहने व बताने वाले तो बहुत मिल जाएंगे लेकिन क्या गलत है और इसे कैसे सही किया जा सकता है वे ये भी बताते थे। जनसत्ता एक्सप्रेस में उन्होंने मुझे फीचर एडीटर की जिम्मेदारी दी थी। मेरे कॅरियर को टर्निंग को प्वाइंट दिया था उन्होंने।
अपने निजी कार्यक्रम में वो बड़े स्नेह से अपने हाथ से लिखा हुआ आमंत्रण पत्र देते थे। चाहे बेटी इरीशिका का बर्थ डे हो या फिर बेटे कबीर की फिल्म ‘सहर’ का प्रीमियर शो। घर जाने पर कई बार अपने हाथ से तैयार नीबू की शिकंजी पिलाई थी। जनसत्ता एक्सप्रेस में साथी परितोष पाण्डेय की हत्या के बाद उन्होंने अग्रलेख के स्थान पर प्रथम पृष्ठ पर शिलालेख लिखा था जिसमें उन्होंने अपने सहयोगी पर सारी संवेदनाएं उड़ेल दी थी। उनमें सबसे अच्छी बात कि वो कान के कच्चे नहीं थे। कब किसको टाप पर पहुंचाना है कब किसको समझाना है सब वे खुद व्यक्ति की कार्यक्षमता देख कर तय करते थे। मालिकों का दखल कतई पसंद नहीं था उन्हें। वो कभी भी पक्षपाती नहीं थे। काम के समय वो इस बात को भूल जाते थे कि किसने उनके साथ पहले काम किया और कौन पहली बार कर रहा है। उनके सिखाए कई लोग आज विभिन्न अखबारों में संपादक हैं। आज जब वो नहीं हैं तो मेरा सपना टूट गया है। उनके साथ मैं एक और पारी शुरू करना चाहता था। अपने साथियों को पंकज जी जैसी आजादी शायद आजकल के संपादक नहीं दे सकते। पता नहीं क्यों उनकी जिंदगी का पन्ना इस दुनिया के सर्वर से उड़ गया लेकिन उनकी यादों का बैकअप हमारे दिल में हमेशा रहेगा… अलविदा पंकज सर….।
लेखक कमलेश श्रीवास्तव लखनऊ से शीघ्र लांच होने वाले हिंदी दैनिक जनसंदेश टाइम्स के चीफ सब एडिटर हैं.












mohit singh
January 28, 2011 at 7:32 am
mitra kamlesh aaj hamare beech adarniye pankaj sir nahi hain lekin unki kalam ka aaj tak mujhe koi sani nahi mila unhone hum sab ko jo raasta dikhaya uska karz hum sab chaha kar bhi is jeevan mein nahi chuka sakte .sir ki baatein aur unka apne sehyogiyon ke saat paarivarik sadasya ki tareh apnapan kabhi bhulaya nahi ja sakta.mujhe aaj bhi yaad hai apni shadi ka samay jab sir ne pure sansthan ke karmiyon ko samroh mein bheja tha jiski vajah se usdin ka edition late ho gaya tha . aisi aatma is jivan mein shayad ab kabhi nahi milegi . meri parampita parmeshwar se prathna hai ki aisi nishchal aur sunder aatma ko apne charno mein jagah de .
अमित बैजनाथ गर्ग. जयपुर. राजस्थान.
January 28, 2011 at 4:39 pm
दसविदानिया पंकज जी.
Dr. Amitabh Srivastava
January 29, 2011 at 6:22 am
Dear Kamleshji,
Shastroen ke yoddha ke veergati pane par use sashron ke jariye hi vidai di jati hai. Aur kalam ke sipahi ke bichudne par kuch vaisi hi, jaisi aapne pankaj ji ko di.
Dr. Amitabh Srivastava
ashutosh bajpai
January 29, 2011 at 7:59 am
kamlesh ji
pankaj ji koi acche admi nahi mane jate apne swarth ki khatir unhone swtsntra bharat bikwaya, akhbaron ko band karana unki fitrat thee. jan sandesh band, sandhys samachar band, dinman band, dinman times band, wama band, sarika band, swtantra bharat moradabad aur varanasi band, kuber times sabhi editions band, jansatta express band
na maloom kitne logon ko mohtaz banaya is admi ne mujhe koi shok nahi hua yah admi bahut ganda tha.
azhar
January 29, 2011 at 9:45 am
is sey achchi sradhanjali aur kya ho sakti hai , achcha likha hai aap ney aisa hi hona chahiye , man mey bhadas rakhna achchi baat nahi hoti hai diwangat aatma kitna prasann hui hogi yeh lekh dekhkar , ki chalo marnoprant bhi unka chahney wala unki mahima ka gungaan to kar raha hai , warna sampadak kisi ko footi aankh nahi suhata hai , paid news key is yug mey
raju kumar
January 31, 2011 at 3:17 pm
Pankaj ji kalam ke dhani jaroor the lakin kamiya bhi bahut thi.
unko kitne log pasand karte the yah U.P. press club me huee sradhhajali sabha me dhikha. Unke khud ke akhbar Voice Of Lucknow ke log shoke sbh me nahi aaye. Un logo ne kaha chalo museebat Tale. Chahe Kamal Jayant ho, P N mishra ho, Ya phir khug ko GM batane wake N.P. Sangal Sabhi ne khushiya manayee.
karmachare kahte hai wo unka utpeedn karte the. unhone apne jewan kisi ka bhawishy nahi sawanra ha ek jaroo hai Ashwani Ranjan lakin wo to ghar ke naukar jaisa tha. badhali ke daur me gar ke saare kaam wahi karta tha. VOI me unke samay me sirf un logo ne tarrki ki jo unki chaploose karte the. unke samay me akhbar me bhahut kuch khoya Distric ke panno se lekar feature tak. Ha VOI me feature ke naam par kathit GM sangal ke chheti EK LADKI hi bachi hai jise Sangal hi padte aur padate hai .