समाचार पत्र विक्रेता संघ, इलाहाबाद के चुनाव में वितरक आवाज के ब्यूरोचीफ अविनाश शुक्ला को अध्यक्ष तथा राकेश हिन्दुस्तानी को महामंत्री चुना गया. दोनों लोगों का चयन सर्वसम्मति से किया गया. अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का भी चयन किया गया.
लक्ष्मी नारायण मिश्र एवं सुधीर श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, साजन मिश्र व संजीव भारती को उपमंत्री तथा अनिल केशरवानी को कोषाध्यक्ष बनाया गया. निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण वितरक आवाज के संपादक राकेश पांडेय करायेंगे. शपथ ग्रहण समारोह की तिथि अभी तय नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि इस महीने के अंत में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. इस मौके पर युवा वितरकों को सम्मानित भी किया जाएगा.











