Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

आईआरडीएस प्रदान करेगा आलोक तोमर की स्‍मृति में पुरस्‍कार

: प्रतिवर्ष प्रिंट और न्‍यू मीडिया के पत्रकारों को मिलेगा यह सम्‍मान : इंस्टीट्यूट फार रिसर्च एंड डॉक्युमेंटेशन इन सोशल साइंसेज (आईआरडीएस) की तरफ से हर वर्ष छह क्षेत्रों में युवा हस्ताक्षरों को आईआरडीएस अवार्ड प्रदान जा रहे हैं. ये क्षेत्र हैं- पत्रकारिता, मानव अधिकार, विधि एवं न्याय, चिकित्सा तथा स्वास्थ्य, प्रबंधन तथा शासकीय सेवा. इनमे से पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया जाने वाला पुरस्कार हैं- सुरेन्द्र प्रताप सिंह पुरस्कार. ये सभी पुरस्कार ऐसे व्यक्तियों के नाम से हैं जिनकी मृत्यु अल्प अवस्था में ही तब हो गयी थी जब वे अपने कार्यों के चोटी पर थे और उनसे अभी बहुत कुछ अपेक्षित था.

: प्रतिवर्ष प्रिंट और न्‍यू मीडिया के पत्रकारों को मिलेगा यह सम्‍मान : इंस्टीट्यूट फार रिसर्च एंड डॉक्युमेंटेशन इन सोशल साइंसेज (आईआरडीएस) की तरफ से हर वर्ष छह क्षेत्रों में युवा हस्ताक्षरों को आईआरडीएस अवार्ड प्रदान जा रहे हैं. ये क्षेत्र हैं- पत्रकारिता, मानव अधिकार, विधि एवं न्याय, चिकित्सा तथा स्वास्थ्य, प्रबंधन तथा शासकीय सेवा. इनमे से पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया जाने वाला पुरस्कार हैं- सुरेन्द्र प्रताप सिंह पुरस्कार. ये सभी पुरस्कार ऐसे व्यक्तियों के नाम से हैं जिनकी मृत्यु अल्प अवस्था में ही तब हो गयी थी जब वे अपने कार्यों के चोटी पर थे और उनसे अभी बहुत कुछ अपेक्षित था.

ये पुरस्कार इसी आशा तथा विश्वास  के साथ प्रदान किये जाते हैं कि पुरस्कृत लोग इन महान व्यक्तियों की बीच में ही टूट गयी संभवनाओं को पूरा करेंगे. जैसा हम सभी जानते हैं सुरेन्द्र प्रताप सिंह एक प्रमुख संपादक तथा ब्रॉडकास्टर थे जिन्होंने न सिर्फ आजतक न्यूज चैनल की स्थापना की वरन जो बहुधा सच्चे आधुनिक भारतीय खोजी पत्रकारिता के जनक माने जाते हैं. उन्हें अपने विचारों से आप्लावित कई सारे पत्रकारों को खोजने का श्रेय भी जाता है.

हाल में ही एक अन्य विलक्षण पत्रकार का इसी प्रकार से असामयिक निधन मात्र पचास साल की उम्र में तब हो गया जब वे अपने कार्यों में अत्यंत सक्रिय थे और अपनी लेखनी से तमाम नये मानदंड स्थापित कर रहे थे. आलोक तोमर नामक यह पत्रकार हमारे समय के सबसे बड़े हस्ताक्षर के रूप में सामने आये हैं जिन्होंने पहले प्रेस मीडिया में और बाद में न्यू मीडिया में उतनी ही दक्षता और विलक्षणता के साथ कार्य किया.

इस असामयिक मृत्यु से हम सभी लोग भी समान रूप से मर्माहत हैं. हम आईआरडीएस की तरफ से यह नितांत आवश्यक समझते हैं कि आलोक तोमर की श्रद्धा और उनके सम्मान में आईआरडीएस अवार्ड्स प्रदान करें. इस दृष्टि से आईआरडीएस ने यह निर्णय किया है कि अगले वर्ष से हम सुरेन्द्र प्रताप सिंह अवार्ड के अलावा आलोक तोमर अवार्ड भी प्रदान किया करेंगे. जहां सुरेन्द्र प्रताप सिंह अवार्ड इलेक्ट्रोनिक मीडिया के लिए दिया जाएगा वहीँ आलोक तोमर अवार्ड प्रिंट तथा न्यू मीडिया के क्षेत्र में प्रदान किया जाएगा.

डा. नूतन ठाकुर

सचिव

आईआरडीएस, लखनऊ

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. VK SHARMA

    April 15, 2011 at 5:18 am

    डा. नूतन ठाकुर जी आपके संस्थान द्वारा किए गए इस फैसले की मैं तारीफ़ इसलिए करना चाहता हूँ क्योंकि आपने एक सच्चे पत्रकार आलोक तोमर जी की स्मृति में पुरस्कारों की घोषणा की है… वास्तव में आलोक तोमर वो शख्स रहें हैं जिन्होंने अपने जीवन के अंतिम सफ़र की आखिरी पायदान तक कलम का साथ नहीं छोड़ा और उनके भीतर शासन-प्रशासन की खामियों को उजागर करने की ज्वाला शांत नहीं हुई थी… पत्रकारिता जगत में उनका नाम हमेशा ही एक आदर्श के रूप में लिया जाना चाहिए..

  2. prakash singh

    April 15, 2011 at 6:45 am

    thanks…..

  3. pawan sharma

    April 15, 2011 at 12:31 pm

    very good step

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...