Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

आज समाज ने लांच किया करनाल और भिवानी संस्‍करण

आज समाज प्रबंधन ने अब पूरे हरियाणा में छाने की तैयारी की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के कद्दावर नेता विनोद शर्मा इस ग्रुप के चेयरमैन हैं। करनाल विधान सभा से विधायक एवं हरियाणा के विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा उनके समधी हैं। प्रबंधन ने इसी कड़ी में पिछले सप्ताह कुरुक्षेत्र और बहादुरगढ़ से अपने संस्करण शुरू कर दिए हैं। सोमवार से करनाल और भिवानी संस्करण भी शुरू कर दिया गया है।

आज समाज प्रबंधन ने अब पूरे हरियाणा में छाने की तैयारी की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के कद्दावर नेता विनोद शर्मा इस ग्रुप के चेयरमैन हैं। करनाल विधान सभा से विधायक एवं हरियाणा के विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा उनके समधी हैं। प्रबंधन ने इसी कड़ी में पिछले सप्ताह कुरुक्षेत्र और बहादुरगढ़ से अपने संस्करण शुरू कर दिए हैं। सोमवार से करनाल और भिवानी संस्करण भी शुरू कर दिया गया है।

यहां पर भी चंडीगढ़ स्टाइल में एडवांस बुकिंग सिस्टम के तहत ही अखबार की लांचिंग की गई है। अप्रैल माह के अंत तक आज समाज के यमुनानगर, सोनीपत और रोहतक से संस्करण शुरू हो जाएंगे। गुड़गांव से 1 दिसंबर को संस्करण शुरू हो चुका है। फरीदाबाद में आज समाज का प्रिंटिंग प्रेस लगा हुआ है। आज समाज प्रबंधन ने अपने विस्तार का प्लान इंडिया न्यूज के एडिटर इन चीफ रवीन ठुकराल की अगुआई में चंडीगढ़ की सफल पारी को देखते हुए तैयार किया है। आज समाज चंडीगढ़ में 2 लाख 12 हजार प्रतियों के साथ सभी प्रतिद्वंदी अखबारों से आगे है। एबीसी ने पिछली छमाही का इस सर्कुलेशन का सर्टिफिकेट हासिल कर सभी प्रतिद्वंदियों के माथे पर पसीना ला दिया है। करनाल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर संस्करण चंडीगढ़ रीजन के अधीन होगा। अन्य सभी संस्करण दिल्ली कार्यालय के अधीन। करनाल और भिवानी में सोमवार को समाचार पत्र की लांचिंग हाल ही में ट्रिब्यून को बाय-बाय कहकर आज समाज में पहुंचे सीनियर वाइस प्रेसीडेंट अनिल माथुर ने की।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Manisha

    April 18, 2011 at 5:38 pm

    बधाई तो अजय शुक्ल जी को देनी चाहिए. आज समाज को असल में उनके तेवर ने उसे अख़बार बना दिया है, नहीं तो कांग्रेस का प्रेसनोट होता था.

  2. Sanjay Singh

    April 18, 2011 at 5:45 pm

    Shukla saab bahut bahut badhaiyan aapko n aapki team ko

  3. MADAN GUPTA SAPATU

    April 19, 2011 at 5:09 pm

    AJAY JI
    AAPKO BAHUT SHUBH KAMNAYEN. AAP DWARA CHANDIGARH ME LAGAYA PODHA EK HI VARSH MEIN BARGAD JAISA VRIKSH BAN GAYA DEKHTE HI DEKHTE. AAGE KYA HOGA ISKI KALPNA KARNA MUSHKIL NAHIN. HIMACHAL MEIN BHI PODHA ROPAN KAR DEEJIYE.

  4. Indarjit

    April 20, 2011 at 7:55 am

    रवीन जी और अजय जी कि जोड़ी ने आज समाज को एक अच्छे अख़बार का रूप दिया है. आजसमाज कि टीम को बधाई.

  5. som

    April 21, 2011 at 6:55 am

    badhai ho

  6. sharma

    April 28, 2011 at 3:27 pm

    bhiwani me to jagran or bhasker ko pasine la diye hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...