दो भाइयों की हरकत ने एक न्यूज चैलन वालों को परेशान करके रख दिया. दोनों ने दिल्ली स्थित एक न्यूज चैनल के अाफिस में फोन किया और कहा कि आपके चैनल में ब्लास्ट होने वाला है. परेशान चैनल वालों ने इसकी शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने जांच के बाद फोन करने वाले दोनों युवकों को पकड़ा तो दोनों ने कहा कि वे मजाक कर रहे थे.
इलाहाबाद के एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले सनी शुक्ला और शम्मी शुक्ला सगे भाई हैं. दोनों को कहीं से दिल्ली स्थित एक न्यूज चैनल के आफिस का फोन नंबर मिल गया. उन्होंने चैनल के आफिस में फोन कर के कहा कि आपके ऑफिस में बम ब्लास्ट होने वाला है. धमकी भरा फोन आने पर चैनल प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
चैनल से जुड़ा मामला होने के चलते पुलिस ने जांच में तेजी दिखाते हुए फोन नम्बरों की छानबीन की तो पता चला कि ये फोन कॉल्स इलाहाबाद से आए हैं. नम्बर की पड़ताल की गई तो फोन करने वाले युवकों की हरकत का खुलासा हुआ. दोनों को फाफामऊ इलाके से पुलिस ने पकड़ा . जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि मजाक-मजाक में कॉल किया था. पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है.












AMRESH SRIVASTAVA
December 17, 2010 at 5:04 pm
bad habbits