आर्यन टीवी, पटना के कार्यालय पर कल भारी संख्या में पुलिसवालों ने छापेमारी की. यह छापेमारी आर्यन टीवी के मालिक एवं बिल्डर अनिल कुमार की खोज में की गई. इनके खिलाफ एक मामले में कुर्की एवं गिरफ्तारी वारंट जारी था, जिसके आधार पर पुलिस ने ये कार्रवाई की. हालांकि मीडियाकर्मियों के दबाव के चलते पुलिस अनिल कुमार को गिरफ्तार करने में असफल रही.
सूत्रों ने बताया कि पटना पुलिस आठ-दस साल पुराने एक मामले में अनिल कुमार को गिरफ्तार करने उनके काम्पलैक्स पहुंची थी. सूत्रों ने बताया कि जमीन एवं बिल्डिंग से संबंधित इस मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी के साथ कुर्की का आदेश भी था. पचास की संख्या में पुलिसबल ने पूरी बिल्डिंग को घेर लिया था. परन्तु आर्यन टीवी के दो-तीन मीडियाकर्मियों के बीच में पड़ने तथा मामले को सुलटाने के चलते पुलिस वापस लौट गई.
बताया जा रहा है कि इन मीडियाकर्मियों ने बीच बचाव करके किसी तरह से बिल्डर की गिरफ्तारी रुकवाने में कामयाब रहे. पुलिस ने सीएमडी को संदेश दिया है कि जल्द से जल्द इस मामले को सुलटा लें अन्यथा पुलिस उनको ज्यादा दिन तक खुला नहीं छोड़ेगी. इस छापेमारी के बाद आसपास के इलाकों में अफरातफरी का माहौल बना रहा. पिछले कुछ समय में आर्यन टीवी के मालिक के ऊपर दूसरी बार छापेमारी हुई है.












Rahul
September 1, 2011 at 4:14 pm
channel khol lene se pap ki parchhai peechha nahi chhodti,ye in rasukhwalon ko janna chhahiye
मदन कुमार तिवारी
September 1, 2011 at 4:50 pm
जब तक नीतीश से दोस्ती रही सब ठीकठाक था। लेकिन बियाडा के मामले में सरकार के खिलाफ़ क्या दिखाया नीतीश का ड्रामा शुरु। हिंदुस्तान के संपादक अक्कू श्रीवास्तव बता सकते हैं नीतीश के खिलाफ़ लिखने की क्या सजा मिली थी। बिहार में आपातकाल लागू है ।
जय कुमार
September 2, 2011 at 3:40 am
कमाल है !!!! इतनी बड़ी खबर किसी न्यूज़ चैनल पर नहीं आया. कम से कम अपनी टीवी में तो जगह दे देते.
rajesh kumar
September 3, 2011 at 8:22 am
aajkal sare builder bachne ke liye news chhanel nahi khola hai sab dukane khol di hai.
raj pura
September 8, 2011 at 8:07 am
aryan tv channel ke baare mai mai aap ko kuch bata dun ki ye channel kiraye par hai , rock land hospital mahroli new delhi ki company ka channel hai jo anil singh nay kiraye par lay ralha hai , please check karwalo akhir kab tak ye log duniya ko chutiya banate rahe ge ji
kislay gaua=rav
September 12, 2011 at 8:20 am
anil singh jaise log media ko ek parde jaisa use karte hai jiske pichhe wo apne bde se bde gunaho ko anjam dete hai……..
sunit kumar
September 12, 2011 at 12:29 pm
यह तो शुरूआत है आगे देखो और कितने मालिक रिपोर्टर पर्दाफास होंगे ये हल तो देश के दूर दराज इलाकों का हल है जो लगता है पुलिस और राजनीतिक बदले से गिरफ्तारी का मामला लगता है जब तक हिस्सा होता रहा सब ठीक चैनल मालिक ने गडबड़ी की तो वारेंट निकल दिये पुलिस ने ८ साल पहले कारवाई क्यों नही की राजनीतिक लोगों के दवाब के कारण,कभी कोई मंत्री नाराज हो जाये असलियत तो जब खुलेगी जब दिल्ली में बड़े चैनलों रिपोर्टरों के पर्दाफाश होंगें जड़ तो असली दिल्ली में ही है भुत से लोगों में काफी घमण्ड है अपने आप को बहुत बड़ा पत्रकार समंझते है जो किसी ना किसी की चापलूसी से लगे है कई अधिकारियों नेताओं मंत्रियो की सिफारिश से मीडिया में नोकरी कर रहें है, चापलूसी का एक बहुत बड़ा उदाहरण जनार्दन दुयेदी की जूता कांड कांफ्रेंस में देखने को मिला जिसमे जूता दिखने वाले सुनील कुमार को कई नामी राष्ट्रीय अखबार राष्ट्रीय चैनलों के रिपोर्टरों ने बड़ी बेरहमी से मारा इस मामले में देखकर लग रहा था ये लोग भारतीय चोथे स्तंभ नही कांग्रेस पार्टी के पालतू कुत्ते लग रहें थे जो अपना काम भूल कर राजनीतिक कुत्तों से भी परे कुत्ते बन गये वो क्या देश का मार्ग दर्शन करेंगे पत्रकार बनकर जो दूसरों के तलवे चाटकर आगे बढ़ रहें हो देश में मीडिया पूरी तहर ढोंगी हो चूका है इस पर विश्वास करना अब अपने वतन को गाली देने के बराबर होगा,…..
dr. manish
September 15, 2011 at 6:13 am
meri patni ko bandhak bananee walee aur jhoota youn sosan news chalanee wale. chanal par aaj chapemari hui hai kal jarur aaryan band bhi hoga.dr. manish. sultangang bhagalpur