जनसंदेश न्यूज चैनल से आसिफ खान ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर एंकर का रोल निभा रहे थे. उन्होंने अपनी नई पारी जी न्यूज के उर्दू चैनल जी सलाम के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी एकंरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आसिफ जनसंदेश से इसकी लांचिंग के समय से ही जुड़े हुए थे.
ए2जेड से इस्तीफा देकर सौरभ कुणाल ने अपनी नई पारी जनसंदेश के साथ शुरू की है. इंडिया टीवी से असिस्टेंट प्रोड्यूसर नीतू ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने भी अपनी नई पारी जनसंदेश से शुरू की है. उन्हें एसोसिएट प्रोड्यूसर बनाया गया है.
कात्यायनी को वीना विष्ट ने अलविदा कह दिया है. वो एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में कार्यरत थीं. खबर है कि उन्हें अल्टीमेटम दे दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने संस्थान को बॉय कर दिया.












mohammad suhel
February 4, 2011 at 7:33 pm
Mubarakbad Asif Khan sahab ko Zee Salaam join karne ke liye .Asif Sahab bahut talented aur khushmijaz insaan hai . Hamari ye dua hai ki wo aur taraqqi kare.
prabhat
February 6, 2011 at 11:38 am
saurabh ko hardik badhai….