आज समाज में इंक्रीमेंट को लेकर गुरुवार को काफी हलचल रही. कर्मचारियों ने प्रबंधन के रवैये पर नाराजगी जताई. ढाई दर्जन से ज्यादा कर्मचारी संपादक राहुल देव से मिले तथा अपना पक्ष रखा. वे इसके पहले भी राहुल देव से मिलकर इंक्रीमेंट की बात कर चुके थे, जिस पर उन्होंने मैनेजमेंट से बात करके इंक्रीमेंट करवाने का आश्वासन दिया था. परन्तु सेलरी आने के बाद एक पैसा भी नहीं बढ़ने पर कर्मचारी एकजुट होकर राहुल देव की केबिन में घुस गए.
इसके बाद राहुलदेव ने कहा कि वे अब कोई आश्वासन नहीं दे रहे हैं, आप लोग नीचे जाइए इस बारे में बाद में बात की जाएगी. सभी कर्मचारी नीचे उतर आए तथा सीईओ राकेश शर्मा से मिले. राकेश शर्मा ने उनलोगों को इस संदर्भ में एचआर हेड उमाकांत मिश्रा से मिलने की सलाह दी. सभी कर्मचारी उमाकांत मिश्रा के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचे तो उन्होंने इस संदर्भ में एमडी कार्तिक शर्मा चर्चा किए जाने की बात कही.
कर्मचारियों का कहना था कि पिछले तीन सालों में उनका एक बार भी इंक्रीमेंट नहीं किया गया है. हमलोग लांचिंग के समय से अखबार को अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इसके बावजूद हमलोगों की सेलरी नहीं बढ़ाई गई. जो लोग आज समाज छोड़कर दुबारा वापस आए हैं, उन्हें बढ़ाकर सेलरी दी जा रही है. क्या संस्थान के प्रति लॉयल रहना गुनाह है. इसके बाद एचआर हेड ने किन्हीं पांच लोगों को कार्तिक शर्मा से मिलवाने को राजी हुए.
खबर है कि आज कर्मचारी कार्तिक शर्मा से मिलकर उनसे अपनी बात रखेंगे. कर्मचारी राहुल देव से भी नाराज बताए जाते हैं. इसमें संपादकीय से लेकर सभी विभागों के लोग शामिल हैं. इस संदर्भ में जब राहुल देव से उनके मोबाइल पर बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया.












amit sharma
May 13, 2011 at 12:53 pm
AAJ SAMAJ ME KAHAN SALARY KA TOTA HAI,,,,HARYANA ME TO DISTRICT BUREAU-CHIEFS KO 25000 DE RAHEIN HAIN. AAP LOGON KI HI KISMAT KHARAB HAI,JO AISE CHAKKAR KAT RAHE HO?
VICKEY-LEAKS
May 14, 2011 at 6:32 am
NAYAK hai khalnayak, DEV bhi nikla daanav
jinhone akhbaar launch karaya wo to road par hain and jinhone akhbaar ki band bajayee wo maze se hain…
ravish
May 15, 2011 at 1:45 pm
sahi kaha rahe ho bhai jinhone akhbaar launch karaya wo to road par hain and jinhone akhbaar ki band bajayee wo maze se hain…