Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इंडियन एक्‍सप्रेस से इस्‍तीफा देकर वीरेन्‍द्र नाथ भट्ट तहलका पहुंचे

लखनऊ से एक बड़ी खबर आ रही है। तीन सालों से ज्यादा समय गुजारने के बाद इंडियन एक्सप्रेस के प्रमुख संवाददाता वीरेन्द्र नाथ भट्ट ने त्यागपत्र दे दिया है। वे फिलहाल नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं। भट्ट अपनी नयी पारी अंग्रेजी साप्ताहिक तहलका के साथ शुरू करने जा रहे  है। वीरेन्द्र नाथ भट्ट तहलका में विशेष संवाददाता होंगे और उनकी तैनाती उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में की गयी है। वे सितम्‍बर में तहलका ज्‍वाइन करेंगे।

लखनऊ से एक बड़ी खबर आ रही है। तीन सालों से ज्यादा समय गुजारने के बाद इंडियन एक्सप्रेस के प्रमुख संवाददाता वीरेन्द्र नाथ भट्ट ने त्यागपत्र दे दिया है। वे फिलहाल नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं। भट्ट अपनी नयी पारी अंग्रेजी साप्ताहिक तहलका के साथ शुरू करने जा रहे  है। वीरेन्द्र नाथ भट्ट तहलका में विशेष संवाददाता होंगे और उनकी तैनाती उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में की गयी है। वे सितम्‍बर में तहलका ज्‍वाइन करेंगे।

वीरेन्‍द्र नाथ भट्ट ने करियर की शुरुआत सन 85 में विश्‍व मानव अखबार के साथ की थी। इसके बाद 88 में दिल्‍ली चले आए और हिंदी-अंग्रेजी संडे मेल से जुड़ गए। सन 90 में लखनऊ में पायनियर अंग्रेजी ज्‍वाइन कर लिया। यहां से इस्‍तीफा देने के बाद वे छह महीने हेराल्‍ड के साथ भी जुड़े रहे। इसके बाद ऑन लुकर मैगजीन ज्‍वाइन कर लिया। यहां पर तीन साल रहने के बाद सन 95 में पायनियर में वापस लौट गए। 2007 में इन्‍होंने इंडियन एक्‍सप्रेस ज्‍वाइन कर लिया था।

वीरेन्द्र नाथ भट्ट उत्तर प्रदेश के राजनैतिक व आर्थिक मामलों के जानकार माने जाते हैं और इंडियन एक्सप्रेस में अल्पसंख्यक मामले, राज्य सरकार, कैबिनेट के साथ कई महत्वपूर्ण विभागों को कवर कर रहे थे।  बीते दो महीने में एक्सप्रेस को यह दूसरा झटका है। इससे पहले इंडियन एक्सप्रेस की संवाददाता तरन्नुम मंजुल ने जून में इस्तीफा देकर टीवी चैनल न्यूज एक्स ज्वाइन कर लिया था। बीते कुछ सालों में एक्सप्रेस से एक के बाद एक वरिष्ठों ने इस्तीफा दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...