Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया टीवी ने चोरी की नवभारत की खबर, बताया एक्‍सक्‍लूसिव!

मुंबई :  न्यूज चैनल की आधी खबरें अखबारों से ही आती हैं पर ज्‍यादातर चैनल किसी अखबार में छपी एक्सक्लूसिव खबरों के लिए अखबार को क्रेडिट देने में संकोच नहीं करते, पर इंडिया टीवी ने मुंबई से प्रकाशित हिंदी दैनिक ‘नवभारत’ में छपी खबर को अपनी एक्सक्लूसिव न्यूज बता कर आधे घंटे से अधिक समय तक चलाया और इस खबर में कहीं भी अखबार में छपी खबर का उल्लेख नहीं किया.

मुंबई :  न्यूज चैनल की आधी खबरें अखबारों से ही आती हैं पर ज्‍यादातर चैनल किसी अखबार में छपी एक्सक्लूसिव खबरों के लिए अखबार को क्रेडिट देने में संकोच नहीं करते, पर इंडिया टीवी ने मुंबई से प्रकाशित हिंदी दैनिक ‘नवभारत’ में छपी खबर को अपनी एक्सक्लूसिव न्यूज बता कर आधे घंटे से अधिक समय तक चलाया और इस खबर में कहीं भी अखबार में छपी खबर का उल्लेख नहीं किया.

गुरुवार (2 जून, 2011) को नवभारत (मुंबई) ने अपने क्राईम रिपोर्टर विजय कुमार यादव की एक्सक्लूसिव खबर ‘कप्तान बनते ही रैना के इर्दगिर्द घुमने लगे बुकी’ छापी है. सुबह अखबार में यह खबर देखने के बाद इंडिया टीवी को इस खबर पर खेलने का आइडिया आया. चैनल ने गुरुवार की शाम 7 बजे यह खबर इंडिया टीवी एक्सक्लूसिव के टैग के साथ दिखानी शुरु की. खबर में जो फोटो दिखाया गया, वह नवभारत में छपी फोटो है. जिसमें शिर्डी में साईं बाबा के दर्शन के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सुरेश रैना के साथ सट्टेबाज टीपू शिर्डी दिखाई दे रहा है. बता दें कि रैना मंगलवार की सुबह शिर्डी स्थित साईं बाबा के मंदिर गए थे. जहां यह बुकी भी उनके साथ था.

नवभारत में छपी खबर –  ‘इर्द-गिर्द मंडराने लगे बुकी

मुंबई से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए मेल पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Bhanu

    June 3, 2011 at 9:32 am

    Ha Ha navbhara koun si badhiya news deta hai uski site me jaao to puraani news or dusre agencies ki khabro ko naye masale ke saath parosta hai or repeat kerta hai, uski news me sex ke alawa kam hi dusri koi news dhoondne pe milti hai….. or tumhare paas koi or news nahi hai kya jo ab aisi bekaar ki post likh rahe hooo.

  2. संदीप कुलश्रेष्ठ

    June 3, 2011 at 10:45 am

    खबरों पर किसी कॉपीराइट नहीं होता. हो सकता है इंडिया टीवी के पत्रकार ने अपने स्तर से इसकी रिपोर्टिंग की हो जिसका नवभारत टाइम्स से मिलना जुलना एक संयोग भर रहा हो. पत्रकार मिल जुल कर काम करते हैं तो इस तरह की चीजे आनी स्वाभाविक है.

  3. vikash

    June 3, 2011 at 12:55 pm

    aaj dna ne bhi navbharat ki iss news ko copy kiya hai. aur first page par chapa hai, jabki navbharat ne iss news ko apne supliment par jagah di thi…………..

  4. jaljala singh

    June 3, 2011 at 2:42 pm

    ये इंडिया टी.वी. की फितरतबन चुकी है। इसमें नया क्या है?

  5. vikrant shankar

    June 3, 2011 at 4:16 pm

    यह बेहद निंदनीय है. समाचार चैनलों की यह करतूत पहली बार सामने नहीं आई है. इससे पहले भी कई स्टार रिपोर्टर ऐसी हरकतें कर चुके हैं. नवभारत में प्रकाशित खबर मैंने पढ़ी थी, साथ ही मैंने इंडिया टीवी की ” एक्सलूसिव” खबर भी देखी. मुझे आश्चर्य इसलिए हुआ क्यूंकि इंडिया टीवी से वरिष्ट रिपोर्टर विवेक अग्रवाल जी ने यह स्टोरी ब्रेक करने का दावा किया. इतने वरिष्ट पत्रकार को यह शोभा नहीं देता. सुना है, कुछ दिनों में वे खुद एक खबरिया चैनल के साथ आ रहे है. इस काण्ड के बाद इसका महज अंदाज़ा ही लगाया जा सकता है की उनका चैनल ऐसी और कितनी ”ब्रेकिंग” व ”एक्सक्लूसिव” खबरें दिखायेगा…

  6. vyas umashankar

    June 3, 2011 at 7:49 pm

    Bhanu ji, yahan jis NAVA BHARAT ka jikra hai wo alag hai.

    aap Times group ke navabharat times ki web site ke bare me likh rahe hain.

  7. shahid ansari

    June 4, 2011 at 9:43 am

    इस बात मे कोई सच्चाई नही…खबर किसी की जागीर नही होती ..जिसको जब जैसे भी मिले वह चला सकता है…और शिरडी मे कई पत्रकार मौजूद थे कोी एख नही..ैसा तो है नही कि राएना चबुरका पहन के वहां गए थे…तो खबर किसी क ीनही जो जो चलाए खबर सब की है

  8. दीपक बिष्ट

    June 4, 2011 at 2:53 pm

    ये कहना पूरी तरह से गलत है कि चैनल ने फोटो को चुराकर इस्तेमाल किया है। वेस्टइंडीज जाने वाली टीम के कप्तान बने सुरेश रैना एक नामी खिलाड़ी हैं, जो कहीं भी जाते हैं तो दुनिया को खबर हो जाती है। रैना शिरडी धाम गए तो शिरडी के पत्रकारों को उनके शिरडी आने की पूरी जानकारी रही होगी,,उस समय कोई दूसरा पत्रकार भी उनका फोटो खींचने की हिमाकत कर सकता है। या रैना के आने की खबर नवभारत के जागरूक पत्रकार के पास ही थी।

  9. RudraPratap

    June 7, 2011 at 1:40 pm

    ;D;D नभाटा खुद बड़ा **** है.. टीवी देखकर अपडेट करते हैं आजकल अख़बार वाले अपनी वेबसाइट..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...