कुल पांच लोगों के इस्तीफे की सूचना है. इंडिया टीवी के नोएडा आफिस से तीन लोगों ने संस्थान को गुडबाय बोल दिया है. इनके नाम हैं दीप सिंह परिहार, नेहा त्रिपाठी और मोहम्मद अफसर. दीप करीब छह वर्षों से इंडिया टीवी थे. बतौर प्रोड्यूसर काम देख रहे थे. नेहा पहले रिपोर्टिंग में थीं लेकिन बाद में न्यूज रूम में समय-समय पर अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं. इन दिनों मानीटरिंग का काम देख रहीं थीं. मोहम्मद अफसर कई वर्षों से रिपोर्टिंग में थे. कुछ लोगों का कहना है कि इन तीन में से दो ने इस्तीफा दिया है और किसी एक को संस्थान ने अपनी तरफ से कार्यमुक्त किया है.
उधर, हैदराबाद से सूचना है कि ईटीवी को दो लोगों ने इस्तीफे का नोटिस थमा दिया है. इनके नाम हैं पंकज कुमार सिंह और समीर रंजन. पंकज तीन वर्षों से ईटीवी में थे. 15 मई को उनका नोटिस पीरियड पूरा होगा. ये पता नहीं चल पाया है कि वे कहां ज्वाइन करने वाले हैं. पंकज पत्रकारिता में आने से पहले राजनीति में सक्रिय थे. वे रामविलास पासवाना वाली पार्टी लोजपा की छात्र विंग के पहले प्रदेश अध्यक्ष थे. वे बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता भी रहे हैं. पंकज ने महात्मागांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता की डिग्री ली. समीर रंजन के बारे में सूचना है कि वे भी नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं और बाद में इंडिया न्यूज, दिल्ली ज्वाइन करेंगे.
अगर उपरोक्त सूचनाओं में कोई कमी-बेसी नजर आए तो नीचे दिए गए कमेंट बाक्स के जरिए हमें अपडेट-अपग्रेड कर सकते हैं.












raj
April 18, 2011 at 3:16 am
sameer ke jane ki kami bihar desk ko hamesa kalegi….etv ne ek majboot hand kho diya…
tanmay
April 18, 2011 at 6:55 am
etv se behatarin medha ka palayan ho gaya.pankaj aur sameer jaise log kisi bhi sanstha ke dharohar hote hain.etv ne badi sampati kho di hai.
wayin singh
April 18, 2011 at 8:19 am
dear bhadas.. last me aapne likh diya “अगर उपरोक्त सूचनाओं में कोई कमी-बेसी नजर आए तो नीचे दिए गए कमेंट बाक्स के जरिए हमें अपडेट-अपग्रेड कर सकते हैं.”
upgrade nahi… sahi word upgrade nahi “update” hota hee hota hai. naki upgrade.
parichhit
April 19, 2011 at 7:25 am
pankajji ki political story ki scripting ka kya kahna, janha bhi jayenge thos rajnitik nishkarsh denge.
SANKALP
April 19, 2011 at 8:03 am
Smeer ke jane ke baad Bihar Desk par ‘paa-paaaaa’ kaun bolega… Good Luck Sameer. Akhir Ser pinjare se bahar aa gaya.
abhi
April 21, 2011 at 2:29 pm
etv ke baad kanha ja rahe hain pankajji bataeyega?aapki ki kami rah hi jayegi. os ki bund men parchhai kaise dikhegi.