इंडिया न्यूज में बालीवुड बेस्ड प्रोग्राम फिल्मी फंडा की एंकर सभा के बारे में सूचना है कि उन्हें पहले वहां से हटा दिया गया था लेकिन कुछ दिनों बाद उन्हें वापस बुला लिया गया है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक इंडिया न्यूज के एचआर हेड तपन घोष ने यहां से इस्तीफा दे दिया है। दो टेक्नीशियन के भी यहां से जाने की सूचना है। इस चैनल के बारे में एक अन्य खबर है कि यहां एमडी कार्तिकेय शर्मा अब डे-टुडे के सारे कामकाज के बारे में फैसले लेंगे। ऐसा चैनल की लगातार गिरती साख और कम होती टीआरपी के चलते किया गया है।
उल्लेखनीय है कि यहां से पिछले दिनों चैनल के नंबर दो और एडीटर इन चीफ हरीश गुप्ता के खास अजीत द्विवेदी ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने चैनल के दिशाहीन होने का आरोप लगाया था।











