: अतुल अग्रवाल से ली गई बिहार न्यूज की जिम्मेदारी : इंडिया न्यूज में कई आंतरिक फेरबदल किए गए हैं. अब तक इंडिया न्यूज बिहार की जिम्मेदारी संभाल रहे अतुल अग्रवाल को बिहार न्यूज की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है. अब वे केवल एंकरिंग करेंगे. अतुल के पहले बिहार चैनल की जिम्मेदारी इंडिया न्यूज बिहार के आउटपुट हेड रहे उदय चंद्र सिंह संभालते थे. उदय के बाहर होने के बाद अतुल अग्रवाल को बिहार चैनल का हेड बना दिया गया था.
प्रबंधन ने इंडिया न्यूज बिहार चैनल की जिम्मेदारी रोहित सदाना को सौंपी है. रोहित अभी तक इंडिया न्यूज हरियाणा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. वहीं रोहित के बिहार चैनल में आने के बाद खाली हुए हरियाणा चैनल के हेड का पद इसरार शेख को सौंप दिया गया है. इसरार ने इंडिया न्यूज में वापसी की है. इसरार इसके पहले भी इंडिया न्यूज से जुड़े रहे हैं. अब हरियाणा चैनल की पूरी जिम्मेदारी इसरार के कंधों पर होगी.
इधर, इंडिया न्यूज में कई नई भर्तियां चल रही हैं. इसके लिए टेस्ट और इंटरव्यू भी लिए जा रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि ईटीवी और साधना न्यूज चैनल से सबसे ज्यादा आवेदक इंडिया न्यूज के साथ जुड़ने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. नए पत्रकारों के चयन की प्रक्रिया अभी एक-दो दिन और चलेगी, इसके बाद चयनिय होने वाले पत्रकारों को इसकी सूचना दी जाएगी.












Anoop Pandey
July 8, 2011 at 3:23 pm
THIS IS REALLY PATHETIC..ROHIT IS NO WHERE INFRONT OF ATUL. CHANNEL IS GOING TO PAY FOR IT >:(>:(>:(
CHITRA
July 11, 2011 at 1:07 pm
atul ne khoon pasine se channel ko sicha hai..aisa nahi hona chahye tha’ atul ne resign kar diya to channel ka kabada ho jayega