Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मदद-अपील

इनाम के नाम पर ठगी करता है इंडिया टीवी

मैं कानपुर से सौरभ ओमर हूं और मैं खबरिया टीवी चैनलों में सबसे अधिक इंडिया टीवी देखता था, लेकिन आज कल इंडिया टीवी का दर्शक नहीं हूं क्योंकि इंडिया टीवी वाले अपने ही दर्शकों को ठगने का काम करते हैं, जिसकी जालसाजी का मैं शिकार हूं.

मैं कानपुर से सौरभ ओमर हूं और मैं खबरिया टीवी चैनलों में सबसे अधिक इंडिया टीवी देखता था, लेकिन आज कल इंडिया टीवी का दर्शक नहीं हूं क्योंकि इंडिया टीवी वाले अपने ही दर्शकों को ठगने का काम करते हैं, जिसकी जालसाजी का मैं शिकार हूं.

हुआ यूं कि इंडिया टीवी ने अपने चैनल में एक प्रोग्राम चलाया था,  जिसका नाम था अलर्ट व्‍यूवर्स जिस में ऐसे लोग जो चैनल के दर्शक हों या फिर उनके पास कोई ऐसा वीडियो हो जो समय से पहले हो या फिर सिर्फ उन्हीं के पास हो यानी कि चैनल कि भाषा में एक्सक्लूसिव हो उसे इंडिया टीवी चैनल पर चल रहे प्रोग्राम अलर्ट व्‍यूवर्स के दिए फ़ोन नंबर पर बात करके बताये गए पते पर भेज दें,  अगर मोबाइल पर हो तो उसे ईमेल के जरिये सेंड कर दें, जिसके बाद आपकी खबर को आपके नाम से चलाया जायेगा और उसके बदले वीडियो भेजने वाले को इनाम दिया जायेगा.

जिस में कलर टीवी समेत कई इनाम थे तो मैंने भी प्रोग्राम देख कर ऐसे वीडियो कि तलाश में लग गया,  जो सिर्फ मेरे पास हो फिर एक दिन अपने नगर (कानपुर) के सरकारी स्कूल यानी कि प्राथमिक विद्यालय के पास खड़ा था,  उस समय मेरे पास न तो कैमरे वाला कैमरे वाला मोबाइल था और न ही कैमरा था.  मैंने उस दिन वहां देखा कि विद्यालय में मिड डे मिल योजना के नाम पर किस तरह धज्जियां उड़ाई जा रही है. बस क्या था.  मैंने अपने मन में तय कर लिया कि अगर आज विद्यालय में ऐसा हो रहा है तो हर दिन ऐसा होता होगा और मैंने तीसरे दिन अपने मित्र से एक वीडियो कैमरा लिया और उसे साथ लेकर विद्यालय चला गया, जहां थोड़ी देर इन्तजार किया और वैसा ही नजारा देखने को मिला जैसा दो दिन पहले था.

मैंने अपने आपको मीडिया का स्टूडेंट बता कर पूरा कालेज को शूट करना शुरू कर दिया, लेकिन मेरा ध्यान सिर्फ मिड डे मिल पर था और मेरा टारगेट पूरा हो गया.  मैंने घर आकर वीडियो देखा और इंडिया टीवी के पते पर भेज दिया,  जिसे 24 अगस्त को प्रसारित किया गया. जिस में मेरा नाम भी दिया गया जिसके बाद इंडिया टीवी से फ़ोन आया कि मैं इंडिया टीवी से शीतल बोल रही हूं,  आपने जो वीडियो भेजा था उस पर आपको चैनल की और से एक कलर टीवी दिया जाता है,  जिसको लेने के लिए आपको 2314 रुपये का टीडीएस जमा करना होगा.

जिस पर मैंने टीडीएस जमा करने से मना कर दिया और कहा कि आपने तो इनाम देने के बदले उल्टा पैसा ही मांग लिया. ये आपने अपने प्रोग्राम में तो प्रसारित नहीं किया था, जिसके बाद आज तक न तो कोई फोन आया है और ना ही मैंने किया. मैंने इसलिए अपनी भड़ास लिखी है कि अगर इंडिया टीवी वाले इनाम के नाम पर अपने दर्शक बढ़ाते हैं,  पर उनका इनाम भी उन तक नहीं पहुंचाते हैं.  मैं भड़ास4मीडिया से ये निवेदन करता हूं कि अपने भड़ास में ये प्रकाशित कर अन्य दर्शकों को इससे सावधान करने का काम करे।

सौरभ ओमर

[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. d singh

    June 15, 2011 at 10:34 am

    जिसको लेने के लिए आपको 2314 रुपये का टीडीएस जमा करना होगा. kar dena tha bhai tv mil jata nahi milta to india tv walo ki galti thi

  2. kamlesh

    June 15, 2011 at 1:00 pm

    ;D;D;D;D;D;D;D;D

  3. ayush kumar

    June 15, 2011 at 3:07 pm

    d. singh kyu paise de saurav…..india tv hi ghtiya hai.

  4. प्रेम

    June 15, 2011 at 3:39 pm

    सौरभ, भारत में लॉटरी में सट्टेबाजी, लॉटरी, और घुड-दौड़ से मिले पुरस्कार अथवा राशि जीतने पर लगभग तीस प्रतिशत टीडीएस (tax deducted at source) लगता हैं| हो सकता है कि इंडिया टीवी ने अलर्ट वियूअर्ज़ पर नियम और शर्तें ठीक से न बतलाई हों| आप धैर्य न खोएं और अपने हक को भी न खोएं| आप तुरंत इंडिया टीवी के साथ सम्पर्क बनायें और उनसे टीडीएस सम्बंधित प्राप्त जानकारी से संतुष्ट होकर तभी जीते हुए टीवी को लेने और न लेने का निर्णय करें| मैंने आपकी समस्या पढते इंटरनेट पर खोज कर निम्नलिखित लिंक दिया है| इस लिंक द्वारा इंटरनेट पर जानकारी प्राप्त करें|
    http://www.tax4india.com/tds-indian-taxes/rates-tds-india.html.

    मेरा विश्वास है कि मेरे सुझाव से आपकी समस्या दूर हो जायेगी|

  5. रविकांत

    June 22, 2011 at 12:34 pm

    ;D बधाई हो सौरभ.. जमा कर दे पैसा। टैक्स का कानून कहता है कि टीडीएस जमा करना होता है। तुम्हें टीवी जरूर मिलेगा। मेरे भांजे ने भी पिछले साल जीता था।

  6. श्री

    June 25, 2011 at 8:33 am

    क्या आपने टैक्स जमा कर टीवी लिया, या नहीं?

  7. Ramswaroop

    June 26, 2011 at 4:27 am

    Bhai sahab, koi bhi inam ho, tax to bharna hi hota he, isme galat kya h?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...