Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

इस गड़बड़ी की पूरी जानकारी अखबार के संपादकों को थी

लंदन। ब्रिटेन में फोन हैकिंग कांड में बंद हुए न्यूज आफ द वर्ल्‍ड अखबार में विशेष संवाददाता रहे क्लाइव गुडमैन के एक खत से खुलासा हुआ है कि अखबार के प्रमुख संपादकों को फोन हैकिंग मामले की पूरी जानकारी थी। ब्रिटिश दैनिक गार्डियन के मुताबिक गुडमैन ने 2 मार्च 2007 को अखबार के मानव संसाधन विभाग के निदेशक डेनियल क्लोक को लिखे अपने खत में कहा था कि अखबार से उन्हें शाही परिवार के कुछ सदस्यों का फोन सुनने के मामले में निकाल देना सरासर गलत कदम था क्योंकि इसमें वह अकेले ही शामिल नहीं थे।

उन्होंने बताया कि उस समय अखबार के संपादक मंडल की दैनिक बैठकों में फोन हैकिंग पर होने वाली चर्चाएं आम थीं। हालांकि बाद में संपादक एंडी कल्सन ने इन चर्चाओं पर प्रतिबंध लगा दिया था। गुडमैन ने बताया कि अखबार के अधिवक्ता टाम क्रोन को इस पूरे मामले की जानकारी थी। गुडमैन ने कहा कि क्रोन और अखबार के संपादक ने कई मौकों पर मेरे आगे शर्त रखी थी कि अगर मैं कभी इस मामले में अभियुक्त बनाया जाऊं तो अखबार और इसके किसी भी कर्मचारी का जिक्र अपनी याचिका में नहीं करूं।

मैने हमेशा ही इस बात का पालन किया। न्यूज आफ द वर्ल्‍ड अखबार पर इस मामले में गुडमैन के खत को सार्वजनिक करते समय उसमें गलत तरीके से कांटछांट करने का आरोप है। अखबार की मुख्य प्रबंधक न्यूज कार्प कंपनी के कार्यकारी अधिकारी जेम्स मर्डोक के बयान से असंतुष्ट इस मामले की जांच कर रही संसद की एक समिति अब जेम्स को दोबारा बयान देने के लिए पेश होने का आदेश जारी कर सकती है। उल्लेखनीय है कि गुडमैन न्यूज आफ द वर्ल्‍ड अखबार के लिए ब्रिटेन के शाही परिवार को कवर किया करते थे। इस मामले में शाही परिवार के तीन सदस्यों का फोन टैप करने के मामले में उन्हें 2007 में जेल में डाल दिया गया था। साभार : पत्रिका

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...