भुवनेश्वर। ऐसा लगता है कि उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक मीडिया से दूर ही रहना पसंद करते हैं। शायद यही वजह है कि उन्होंने अपने 11 साल के कार्यकाल में केवल एक प्रेस कांफ्रेंस की, वह भी 6 मार्च, 2000 को। यह कांफ्रेंस राज्य सचिवालय में बुलाई गई थी जिसमें लगभग 120 मीडियाकर्मी शामिल हुए थे।
खास बात यह है कि इसमें किसी तरह का प्रेस रिलीज नहीं बांटी गई। एक आरटीआई के जवाब में यह बात कही गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यवसाय और राजनीतिक भ्रष्टाचार पर नजर रखने वाली गैर सरकारी संस्था ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की भारतीय इकाई के सदस्य और आरटीआइ दायर करने वाले बिस्वजीत मोहंती ने याचिका में पटनायक के 11 साल के कार्यकाल में की गई औपचारिक प्रेस कांफ्रेंस की जानकारी मांगी थी। जिसके जवाब में यह जानकारी दी गई है। साभार : जागरण












salman ''ziddi
June 12, 2011 at 2:44 pm
aare bhai ye neta ji hai ye desh me ithas nahi banaynge to desh ka kiya hoga………..salman ”ziddi”
अमित बैजनाथ गर्ग, जयपुर, राजस्थान.
June 12, 2011 at 3:33 pm
वाह रे लोकतंत्र…!
धीरेन्द्र
June 12, 2011 at 6:25 pm
बहुत बढ़िया कर रहे हैं चुपचाप अपना काम करें बस.