: अखिलेश तिवारी मथुरा से आगरा बुलाए गए : बिहार के रीजनल चैनल देश लाइव के एडिटर पद से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ पत्रकार धीरेंद्र श्रीवास्तव अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. वे एमपी बेस्ड हिंदी न्यूज एजेंसी एक्सप्रेस मीडिया सर्विस यानी ईएमएस के साथ जुड़ रहे हैं. उन्हें यूपी का हेड बनाया जा रहा है. खबर है कि वे नौ अक्टूबर को अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे.
धीरेंद्र श्रीवास्तव प्रिंट मीडिया के जाने माने पत्रकार हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले धीरेंद्र श्रीवास्तव देश लाइव के एडिटर बनने से पहले दैनिक जागरण, मुजफ्फरपुर के संपादक थे. इसके पहले वे जागरण, सिलीगुड़ी के संपादकीय प्रभारी भी रह चुके थे. इन्होंने हिन्दुस्तान के साथ बनारस और लखनऊ में वरिष्ठ पदों पर लम्बी पारी खेली. स्वतंत्र भारत और जनमुख सहित कई अखबारों से भी जुड़े रहे.
हिंदुस्तान, मथुरा से खबर है कि ब्यूरोचीफ अखिलेश तिवारी को वापस आगरा बुला लिया गया है. उनकी जगह संजीव गौतम को मथुरा का नया ब्यूरोचीफ बनाकर भेजा गया है. मथुरा से पिछले तीन महीनों में तीन ब्यूरोचीफों की वापसी हो चुकी है. मथुरा में किशन चतुर्वेदी के कई वर्षों की सेवा के बाद आगरा बुला लिया गया था. उनकी जगह फिरोजाबाद से राजकुमार शर्मा को मथुरा भेजा गया. वे ज्यादा दिन यहां टिक नहीं सके. राजकुमार को वापस बुलाकर राकेश सिंह को मथुरा भेजा गया. राकेश कुछ ही दिन मथुरा में रह पाए कि इन्हें वापस बुलाकर अखिलेश तिवारी को मथुरा की कमान सौंपी गई थी. अब इनकी भी वापसी हो गई है. देखना है संजीव गौतम कितनी लम्बी पारी खेल पाते हैं.












digvijay singh
October 7, 2011 at 8:58 am
dhirendra bjo ko badhai
deepak gautam
October 7, 2011 at 11:59 am
बधाई हो संजीव भाई
dhirendra pratap singh
October 7, 2011 at 1:59 pm
dhirendra bhaiya ko bahut bahut badhai—–dhirendra pratap singh dehradun uttrakhand
Amrendra Gupta
October 9, 2011 at 3:51 pm
संजीव गौतम युवा पत्रकार हैं…ख़बरों पर संजीव की अच्छी पकड़ और पैनी नज़र रहती है….संजीव बहुत अच्छी तरह से मथुरा और मथुरा की संस्कृति और राजनीति से परिचित हैं…अब संजीव अपनी नई पारी हिंदुस्तान मथुरा के साथ शुरु कर रहे हैं इसके लिए संजीव गौतम को ढ़ेरों शुभकामनाएं…और आशा कि संजीव हिंदुस्तान के मथुरा एडिशन को एक शानदार मुकाम दिलाने में अपना सौ फीसदी योगदान देंगे…
शुभकामनाओं सहित…
अमरेन्द्र गुप्ता
प्रोड्यूसर
न्यूज़एक्सप्रेस चैनल
नोएडा
मो. 09873516666
pramodkumar
October 10, 2011 at 8:29 am
dhirendra bhai badhai.
raju
October 10, 2011 at 4:07 pm
mathura me akhir aisa kya hai k jo ek bar bureau chief rah leta h, fi lautkar aana chahta hai.
kuchh log to itne besharm hai k munh kaala hone ke baad bhi wahin tike hue hain. mathura ki jai ho..