: पत्रकार की हालत गंभीर : खबर दिखाने की कीमत ईटीवी के एक पत्रकार को चुकानी पड़ी. राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के बोरखेड़ी गांव में रविवार को मोटर साइकिल सवार चार युवकों ने ईटीवी के पत्रकार भगवान लाल प्रजापति पर हमला कर दिया. इस हमले में भगवान लाल बुरी तरह घायल हो गया. पत्रकार पर हमला करवाने का आरोप राजस्थान के एक मंत्री पर लगा है. पुलिस ने पत्रकार की रिपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय व चार अन्य युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341,323 व 352, 379 एवं संगठित धारा 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. उदयपुर निवासी भगवान लाल ने सदर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है.
पुलिस को दी गई प्राथमिकी में पत्रकार ने आरोप लगाया गया है कि जनजाति विकास मंत्री मालवीय से संबंधित खबरें ईटीवी पर दिखाई जा रही थीं। इसी से नाराज मंत्री ने शनिवार की शाम माही रेस्ट हाउस में उसके साथ अभद्र व्यवहार किया तथा सबक सिखाने की धमकी दी. रविवार को वह कलिंजरा में एक कार्यक्रम का कवरेज करने गया था. जब वह वापस लौट रहा था तो चार युवकों ने उसे दादोह रोड पर सागडोद चौकी के आगे रोक लिया. चारो युवक दो मोटरसाइकिल पर सवार थे. पहले तो उन युवकों ने गली-ग्लौज की. विरोध करने पर चारों ने उसकी कैमरे के स्टैण्ड व लात-घूसों से पिटाई की. उसे इतनी बुरी तरह मारा पीटा गया कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया. मारपीट के दौरान उसका सोने का चेन व पैसे भी गायब कर दिए गए.
प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया गया है कि उसके साथ मारपीट करने वाले युवक यह भी कह रहे थे कि मंत्री जी की खिलाफत की तो जान से हाथ धोना पड़ेगा. उसके बाद पत्रकार किसी तरह चिकित्सालय पहुंचा. घटना की सूचना मिलने के बाद अधिकारी चिकित्सालय पहुंचे तथा उससे पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. चिकित्सकों ने बताया कि भगवान लाल के सिर, पीठ, हाथ सहित कुछ एक दर्जन स्थानों पर गंभीर चोटें आईं हैं. पत्रकार की गंभीर हालत देखते हुए उसे उदयपुर के लिए रेफर कर दिया गया.
इस संबंध में कैबिनेट मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने कहा कि मैं तो दिल्ली में मौजूद हूं, बांसवाड़ा में किस तरह की घटना घटी है इसे वहां के लोग ही बेहतर बता सकते हैं. मेरा इस मामले में किसी से कोई लेना-देना नहीं है. मैं पिछले दो दिन से केन्द्रीय मंत्री के साथ हूं. मेरे पर लगाया गया आरोप निराधार और बेबुनियाद है. इसकी जांच होनी चाहिए और जिसने गलती की है उसे सजा मिलनी चाहिए. जिसने किया है वह इस आरोप की सजा भुगते. मुझे नाहक बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.












Abhishek sharma
October 11, 2010 at 6:24 pm
mantri jee aap haar gaye……
Abhishek sharma
etv news
Auraiya
UP
devendar sharma
October 29, 2010 at 3:46 pm
devendar sharma repoter andar ki khabar banswara लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहलाने वाली मीडिया के पत्रकार जब समाज में छुपी बुराइयों और गोरखधंधे को उजागर करने लगते हैं तो गन्दी नाली के कीड़े यानी गुंडे और दबंग लोगों को ये सब अच्छा नहीं लगता है और वो इन मीडिया के लोगों पर हमला करने लगते हैं ताकि वो समाज में हो रहे गोरखधंधे को उजागर न कर पाएं. पत्रकार जब इन सब बातों से नहीं डरता है और वो आगे भी इन गुंडे और दबंगों के गोरखधंधे को जनता के सामने लाता है तो इन गंदे नाली के कीड़े उनको जान से मारने से भी नहीं चूकते हैं.