ईटीवी गुजरात से खबर है कि बड़ौदा के रिपोर्टर दिनेश सिंधव, पालनपुर के रिपोर्टर मनु चावदा, कैमरामैन रमेश डोडिया, कच्छ के रिपोर्टर सुरेश वनोल ने इस्तीफा दे दिया है. ये सभी लोग एक महीने की नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं. नोटिस पीरियड खत्म होने के बाद ये लोग वी गुजराती ने अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे. वी गुजराती में दिनेश, मनु एवं सुरेश को रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी जबकि रमेश कैमरामैन की जिम्मेदारी निभाएंगे.
पत्रिका, जबलपुर से कौशल यादव ने इस्तीफा दे दिया है. वे मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे. इन्होंने अपनी नई पारी नईदुनिया, जबलपुर के साथ शुरू की है. इन्हें यहां भी मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव बनाया गया है. कौशल ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि से की थी.












sabhi media karmiyo ka ek shubhchintak
June 4, 2011 at 3:33 pm
पत्रिका me behtar kam karte hue b kausal ko mehntana anya kamchriyo ki tulana me kam mil raha tha . lekin Naidunia me unhe achchi mehntana mil raha hai jo khushi ki bat hai aur kam b behtar kar rahe hai.
we wish four ur good carrier