Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

उगाही करने वाले दो फर्जी पत्रकार गिरफ्तार

दिल्‍ली के गोकुलपुरी इलाके में उगाही करने वाले दो फर्जी पत्रकारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों एक बर्तन व्यवसायी को ब्लैकमेल करके 25 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। व्यापारी ने पुलिस के साथ मिलकर दोनों को पैसे देने के बहाने बुलाया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उगाही करने का मामला दर्ज कर लिया है।

दिल्‍ली के गोकुलपुरी इलाके में उगाही करने वाले दो फर्जी पत्रकारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों एक बर्तन व्यवसायी को ब्लैकमेल करके 25 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। व्यापारी ने पुलिस के साथ मिलकर दोनों को पैसे देने के बहाने बुलाया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उगाही करने का मामला दर्ज कर लिया है।

गिरफ्तार युवकों की पहचान अनुज पंडित उर्फ सहदेव (30) और शाहिद (25) के रूप में हुई है। इनके पास से एक लोकल वीकली अखबार का आई कार्ड बरामद हुआ है। गोकुलपुरी इलाके में राशिद महमूद का बर्तन का व्यवसाय है। करीब एक सप्ताह पहले उनके पास दो व्यक्ति आए और खुद को पत्रकार बताकर राशिद पर तरह-तरह के इल्जाम लगाया। जिसमें नकली और चोरी के बर्तन का व्यवसाय करने का आरोप शामिल था।

डरे व्यवसायी को दोनों ने पुलिस से पकड़वाने और खबर छापने की धमकी दी। ऐसा न करने के एवज में उन्होंने व्यवसायी से 25 हजार रुपये देने के लिए कहा। राशिद ने बीते 23 मार्च को अनुज पंडित और शाहिद को 15 हजार रुपये देकर लौटा दिया। राशिद को जब इन पर फर्जी होने का शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस के साथ मिलकर राशिद ने उन्हें बाकी दस हजार रुपये देने के लिए वजीराबाद पुल के पास रुपये लेने के लिए बुलाया। जहां पहले से मौजूद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। जांच में पता चला कि उनके पास मौजूद आई कार्ड एक वीकली अखबार का है, जो कि संजय गुप्ता नाम के व्यक्ति ने दिया था। गिरफ्तार अनुज पंडित मोबाइल की दुकान चलाता है जबकि शाहिद साप्ताहिक बाजार में चप्पल की दुकान लगाता था। साभार : अमर उजाला

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. shripal teotia,delhi state pol.reporter,raftaar time news.

    March 30, 2011 at 6:35 am

    ye log patrkarita ka naam pr kalank hain.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...