Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

उत्‍तराखंड में डीएलए के प्रभारी बने सुभाष गुप्‍ता

देहरादून के वरिष्ठ पत्रकार प्रोफेसर सुभाष गुप्ता एक बार फिर सक्रिय पत्रकारिता से जुड़ गए। प्रोफेसर सुभाष गुप्ता ने उत्तराखंड राज्य प्रभारी के रूप में दैनिक डीएलए ज्वाइन कर लिया है। अमर उजाला के संस्थापक परिवार से जुड़े इस दैनिक ने सुभाष गुप्ता को उत्तराखंड में डीएलए को जमाने की जिम्मेदारी सौपी है। डीएलए ने नवरात्र के पहले दिन ये बड़ा कदम उठाने के साथ उत्तराखंड में अखबार के प्रसार की व्यवस्था आरम्भ कर दी है।

देहरादून के वरिष्ठ पत्रकार प्रोफेसर सुभाष गुप्ता एक बार फिर सक्रिय पत्रकारिता से जुड़ गए। प्रोफेसर सुभाष गुप्ता ने उत्तराखंड राज्य प्रभारी के रूप में दैनिक डीएलए ज्वाइन कर लिया है। अमर उजाला के संस्थापक परिवार से जुड़े इस दैनिक ने सुभाष गुप्ता को उत्तराखंड में डीएलए को जमाने की जिम्मेदारी सौपी है। डीएलए ने नवरात्र के पहले दिन ये बड़ा कदम उठाने के साथ उत्तराखंड में अखबार के प्रसार की व्यवस्था आरम्भ कर दी है।

वर्ष 1985 में अमर उजाला बरेली के साथ कैरियर की शुरुआत करने वाले सुभाष गुप्ता को देहरादून में अमर उजाला को स्थापित करने और इसकी प्रसार संख्या 360 से बढ़ाकर 28,000 तक पहुंचाने के लिए याद किया जाता है। वे अमर उजाला में 18 वर्ष रहने के बाद सहारा टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया और फिर ज़ी न्यूज के राज्य प्रभारी के रूप में सात साल सेवा कर चुके हैं। खोजपूर्ण पत्रकारिता में रूचि रखने वाले सुभाष गुप्ता उत्तराखंड में शराब घोटाले, दवा स्कैम, लाश घोटाले जैसे कई बड़े घोटालों का पर्दाफाश कर चुके हैं।

प्रोफेसर गुप्ता ने पिछले साल सक्रिय पत्रकारिता से विदाई लेकर ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में पत्रकारिता व एनीमेशन के विभागाध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया था। प्रोफेसर गुप्ता दूरदर्शन पर आग़ाज़ के नाम से एक कार्यक्रम भी देते हैं। सम्पर्क करने पर प्रोफेसर गुप्ता ने कहा कि वह डीएलए की जिम्‍मेदारी संभालने के साथ विश्वविद्यालय को भी कुछ समय देते रहेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ज्योति

    September 28, 2011 at 4:15 pm

    बधाई सुभाष जी, उत्तराखंड को भी इस वक्त कुछ ऐसी ही जरूरत थी। मेरा विश्वास है कि आपने जिस तरह अमर उजाला और फिर सहारा टी वी को आम आदमी के भरोसे से जोड़ा और खबरें खोदकर निकालने की एक अविस्मरणीय परम्परा को बहुत आगे बढ़ाया …. उसकी आज ओर ज्यादा आवश्यकता प्रतीत होती है…. आप डी एल ए को भी उसी मुकाम पर पहुंचाएंगे… मुझे जैसे बहुत सारे लोगों की ये शुभकामना है

  2. vijay vardhan

    September 28, 2011 at 4:45 pm

    ठेर सारी शुभकामनाएं।

  3. chandan bangari

    September 28, 2011 at 4:51 pm

    badhayi subhash je. umeed hai aap uttrakhand ke jansaronkaron ki aawaj ko nye madhayam se purjor dhang se uthayenge. issi umeed ke sath.

  4. raja

    September 28, 2011 at 6:01 pm

    एक बात समझ में नहीं आ रही आगरा ,में तो डी ल ए का बहुत बुरा हाल है । सिर्फ होली दीवाली की शुभकामनाओ के अलावा डी ल ए में कोई विज्ञापन नाम की कोई चिड़िया नहीं नज़र आती उसके बाद भी भययु जी और उनका लड़का हेमंत आनंद बड़ी बड़ी बात करते है।सबसे पहले झाँसी संस्करण की लौंचिंग के समय हेमंत आनंद ने कहा था की हमारे ग्रुप के आगरा संस्करण का दो लाख का प्रसार है लेकिन मुझे नहीं लगता की केवल कमर्शियल कोमेर्शियल चलने वाले डी ल ए का प्रसार पूरे समूह का ही दो पेटी होगा।
    उन्होने लौंचिंग के समय ही पूरी उत्तप्रदेश में छाने की बात काही थी लेकिन उसके बाबजूद भी आजतक चार ही संस्करण है। भययु जी की बात यही नहीं खतम होती भययु जी अपने यहाँ के पत्रकारों को केवल 6000 रुपया मासिक पगार पर रखते है जबकि उनके आगरा कार्यालय में उनकी मेमसाहिबा बैठती है।

  5. Santosh Verma

    September 28, 2011 at 7:46 pm

    badhaee ho bhai
    navratri ki khushi soguni ho gayee.

  6. faisal khan

    September 29, 2011 at 5:57 am

    subhash ji ko chhote bhai ka salam,aur phir bade bhai ko DLA ki zimmedari milne par dili mubarakbad,subhash bhai ummeed karta hoon ki jis tarah se apka shandar patrkarita ka itihas raha hai wahi safar aage bhi jari rahega,kabhi bhi apke shandar safar mai koi dikkat ya pareshani na aaye inhi duaon ke sath,,apka m faisal khan(channel one news.saharanpur)9412230786

  7. smily barthwal

    September 30, 2011 at 6:23 am

    Subhash ji baat karne me bahut sanyam rakhtey hain aur shaleen hain..lekin mauke ka faayda uthana koi unse seekhey,, sahara me kai ghaplon ka aarop laga,,ain time per khanduri se apne rishton ka faayda utthakar voice of india ko rajya sarkar ka vigyapan dekar bechare shiv joshi ko laat padwa ddi, uske baad ucchal kar zee me chaley gaye wahan lambhi shikayton aur apni daal na galtey dekh patli gali se nikal aur nishank ke sath graphic era ke chairman ghansala ki liasioning karane me madadgar bann ne ke inaam swaroop graphic era me naukari paane ke naam per graphic era ke sare liasioning ke dhandhey sambhal liye,aur abb baari hai DLA ki jo ki chunao me maal kaatne ke liye liya gaya hai sath me ghansala ki liasioning aur dalali sambhalne ke liye university ko bhi kuch samay detey rahengey…dhyan ho ki dehradun me badhiya property jodne wallon me ek subhash gupta bhi hain..waise ye bahut milansaar aur apne hunar me maahir hain..jaihing jai uttarakhand

  8. muzammil

    September 30, 2011 at 10:13 am

    bahut bahut shubkamnaye sir,

  9. praveen, haridwar

    October 1, 2011 at 3:31 pm

    subhas ji. aap bhi kamal ke dukane kholne ke ustad hain. deewali bhi hai aur chunav bhi. dono hathon se malai batoro. manmohan bhatt aur shiv ji ko lat marne ke bad agla shikar kaun hai. ghansala ko aise hi log to chahiye

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...