Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

उत्‍तराखंड, हिमाचल एवं जम्‍मू-कश्‍मीर में अमर उजाला नम्‍बर वन

गुणवत्तापूर्ण खबरों और आकर्षक ले-आउट की बदौलत अमर उजाला समाचार पत्र समूह ने हिंदी पाठकों के विश्वास पर खरा उतरते हुए शानदार बढ़त बनाई है। इंडियन रीडरशिप सर्वे (आईआरएस) 2011 के पहले क्वार्टर के परिणामों के मुताबिक अमर उजाला ने उत्तर भारत के तीन प्रमुख राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में पहला स्थान बरकरार रखा है।

गुणवत्तापूर्ण खबरों और आकर्षक ले-आउट की बदौलत अमर उजाला समाचार पत्र समूह ने हिंदी पाठकों के विश्वास पर खरा उतरते हुए शानदार बढ़त बनाई है। इंडियन रीडरशिप सर्वे (आईआरएस) 2011 के पहले क्वार्टर के परिणामों के मुताबिक अमर उजाला ने उत्तर भारत के तीन प्रमुख राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में पहला स्थान बरकरार रखा है।

उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में अमर उजाला समूह ने अपनी लोकप्रियता में इजाफा करते हुए एक लाख 47 हजार पाठक और जोड़े हैं जबकि इसके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी अखबार दैनिक जागरण ने एक लाख 13 हजार पाठक गंवाए हैं। अकेले उत्तर प्रदेश में जहां अमर उजाला ने एक लाख 15 हजार नए पाठक बनाए, वहीं जागरण ने एक लाख 23 हजार पाठक गंवाए हैं। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में नंबर वन की बादशाहत को बरकरार रखते हुए अमर उजाला ने 4 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है जबकि इसके मुकाबले जागरण की ग्रोथ महज 2 फीसदी रही है।

गौरतलब है कि अमर उजाला समूह ने यह लोकप्रियता शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों में दर्ज की है। सर्वे के नतीजे एवरेज इश्यू रीडरशिप (एआईआर) पर आधारित हैं। सर्वे के मुताबिक अमर उजाला समूह ने वर्ष 2011 के पहले क्वार्टर में अखिल भारतीय स्तर पर एक लाख 7 हजार नए पाठक बनाए हैं। दूसरी ओर जागरण को 2010 के क्वार्टर-4 की तुलना में एक लाख 56 हजार पाठक गंवाने पड़े हैं। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में अमर उजाला की ग्रोथ 2 फीसदी की रही। दूसरी ओर जागरण के पाठकों में यहां 32 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। यूटी चंडीगढ़ में भी अमर उजाला तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां अखबार ने 14 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है। इसके मुकाबले जागरण के पाठकों में 20 फीसदी की गिरावट आई है। साभार : अमर उजाला

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ये क्या हो रहा है....

    June 18, 2011 at 12:34 pm

    जो अखबार देश का नंबर एक अखबार होना चाहिये था वो देश के तीन छोटे राज्यों में नंबर एक होकर ही खुश हो रहा है। कमाल है भाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...