Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

उधमसिंह नगर एवं नैनीताल के लिए अलग एडिशन लांच करेगा हिंदुस्‍तान

उत्‍तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव तथा पिछले वित्‍तीय वर्ष में पहाड़ से मिले बेहतर रिस्‍पांस के बाद हिंदुस्‍तान अब अपने एडिशनों की संख्‍या दो करने की तैयारी कर रहा है. अब तक पूरे उत्‍तराखंड में हिंदुस्‍तान का केवल एक ही एडिशन प्रकाशित होता है. जिसमें किसी जिले की खबर किसी जिले में पढ़ी जा सकती है यानी आप उधमसिंह नगर की खबर रानीखेत में भी पढ़ सकते हैं. वो भी सेम टू सेम.

उत्‍तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव तथा पिछले वित्‍तीय वर्ष में पहाड़ से मिले बेहतर रिस्‍पांस के बाद हिंदुस्‍तान अब अपने एडिशनों की संख्‍या दो करने की तैयारी कर रहा है. अब तक पूरे उत्‍तराखंड में हिंदुस्‍तान का केवल एक ही एडिशन प्रकाशित होता है. जिसमें किसी जिले की खबर किसी जिले में पढ़ी जा सकती है यानी आप उधमसिंह नगर की खबर रानीखेत में भी पढ़ सकते हैं. वो भी सेम टू सेम.

इस साल हिंदुस्‍तान को पहाड़ से अच्‍छी खासी रकम मिली है. साथ ही अपनी भावी योजना तथा चुनावों में अच्‍छी कमाई करने की योजना के तहत हिंदुस्‍तान प्रबंधन अब अपने अखबार के दो एडिशन प्रकाशित करने की योजना पर अमल शुरू कर दिया है. इसके लिए पिछले दिनों बरेली में वरिष्‍ठों की मीटिंग हो चुकी है. जल्‍द ही इस योजना को मूर्त रूप प्रदान किए जाने की तैयारी चल रही है. अभी तक बरेली से छपकर एक ही डाक एडिशन पिथौड़ागढ़, बागेश्‍वर, अल्‍मोड़ा, चम्‍पावत, रानीखेत, नैनीताल, उधमसिंह नगर, हल्‍द्वानी सभी जिलों में जाता है.

प्रबंधन चुनावों से पहले इसके दो डाक एडिशन निकालने की तैयारी में हैं. एक डाक एडिशन पूर्व की तरह पहाड़ के दूसरे जिलों में भेजा जाएगा जबकि नया शुरू होने वाला डाक एडिशन बरेली के समीपवती जिले उधमसिंह नगर एवं नैनीताल के लिए होगा. सूत्रों का कहना है जल्‍द ही इस एडिशन को लांच करने की तैयारी की जाने वाली है. इसके लिए उत्‍तराखंड में स्‍थापित कई ब्‍यूरो में चर्चा की जा चुकी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. mukesh pandey

    September 3, 2011 at 10:20 am

    Ab kumoun m Hogi Hindustan ki Bahar. or honge mote tankhv kha kr na kaam krne vale bahar.

  2. Chandu joshi

    September 3, 2011 at 10:21 am

    Lagta h Ab Kumoun m Mote Salary lene valo ko Field m Kaam krne utrna hi padega.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...