Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

उन्‍नाव में ईटीवी एवं जी न्‍यूज के पत्रकारों से मारपीट, मामला दर्ज

उन्‍नाव में इलेक्‍ट्रानिक मीडिया के दो पत्रकारों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की. पत्रकारों की कार तोड़ दी गई. हालांकि दोनों को ज्‍यादा चोटें नहीं आई है. ये लोग किसी खबर को कवर करके वापस लौट रहे थे. पत्रकारों ने उन्‍नाव कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दिया है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले की जांच कर रही है.

उन्‍नाव में इलेक्‍ट्रानिक मीडिया के दो पत्रकारों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की. पत्रकारों की कार तोड़ दी गई. हालांकि दोनों को ज्‍यादा चोटें नहीं आई है. ये लोग किसी खबर को कवर करके वापस लौट रहे थे. पत्रकारों ने उन्‍नाव कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दिया है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार ईटीवी यूपी-उत्‍तराखंड के रिपोर्टर नीरज द्विवेदी तथा जी न्‍यूज यूपी के रिपोर्टर प्रसून शुक्‍ला बुधवार रात 9 बजे किसी स्‍लाटर हाउस की खबर कवर कर अपनी कार से वापस लौट रहे थे. ये लोग जैसे ही आईबीपी चौराहे पर पहुंचे कुछ बाइक सवारों ने इनकी कार में टक्‍कर मार दिया. इन लोगों ने जब बाइक सवारों को ठीक से बाइक चलाने की चेतावनी दी तो वे लोग इन दोनों से उलझ पड़े. गाली-ग्‍लौज देते हुए हाथापाई भी की. इनकी कार को क्षतिग्रस्‍त कर दिया. इसके बाद वे फरार हो गए. इसके बाद दोनों पत्रकार उन्‍नाव कोतवाली पहुंचे तथा अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट करने तथा धमकी देने की लिखित शिकायत दी. हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि यह विवाद दिवाली पर लेने देन को लेकर हुआ है.

इस संदर्भ में जब नीरज द्विवेदी से बात की गई तो उन्‍होंने बताया कि हम लोग स्‍लाटर हाउस पर खबर बनाने गए थे. हमारे यहां इस संदर्भ में ब्रेकिंग भी चली थी. इसके बाद जब हम विजुअल बनाकर वापस लौट रहे थे तो चार-पांच बाइकों पर सवार आठ-नौ लोगों ने कार में टक्‍कर मार दी. जब हमने विरोध किया तो हमसे उलझ पड़े. हमसे मारपीट करने की भी कोशिश की गई. इस संदर्भ में प्रसून शुक्‍ला से बात की गई तो उन्‍होंने इसे मामूली विवाद बताया. इस संदर्भ में नीरज की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. उन्‍नाव कोतवाली के इंस्‍पेक्‍टर ने बताया कि पत्रकारों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 427 एवं 7 क्रिमिनल एक्‍ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जांच चल रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rajiv.pal

    October 22, 2011 at 3:08 am

    unnao me slatter houso ka dalal sirf aur sirf ek hai
    jab iski dukaan me koi tala lagane ki koshish karta hai
    to iski sulagti hain.rajesh vajpayi naam ka yah insaan sirf
    dalali hi karta hai.rahi niraj aur prasoon ki baat to inhe sab jante hain ki
    is dalal se panga lene ki wajah se hi uper likhe sare comment naam badal badal ke dalao ka sirmaur hi kar raha hai.

  2. umesh dwevedi unnao

    October 20, 2011 at 7:04 pm

    ugahi may indino etv va znews vayapario factory managero may khoob charchit ho raha hai.ugahi ka bandarbaat lucknow tak ho raha hai.
    taraki karega bahut naam ho raha hai in chanlo ka.sabaas natarlalo.
    umesh dwevdi unnao

  3. ram nath singh

    October 20, 2011 at 1:39 pm

    yaswantji nase me aise harkate patrakar karte hai ki log apne gusse par kabu nahi kar pate . kaha gayi neeraj ki riffal aur prasun ki revolver ..dhan ugahi karne ke saath aslahe rakh lo bhaiya nahi jagah jagah mare jao ge bhaiya ………ram nath singh

  4. ashish singh

    October 20, 2011 at 2:47 pm

    उन्‍नाव में इलेक्‍ट्रानिक मीडिया के दो पत्रकारों के साथ विवाद दिवाली पर लेने देन को लेकर हुआ है.

  5. arun awasthi unnao

    October 21, 2011 at 11:49 am

    dalali hi ek kaam bacha hai neeraj aur prasoon ke pass baaki sab kalam todate hi dum tod denge depawali inhi logo ki hoti hai humri nahi editoro tak pahuchaya ja raha hai bhaiya ..saiya sansad jo hai.. bolo maya ki jay…..;D

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...