Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

”उस रोज मैं रात में सो नहीं सका”

‘मेरे दोस्त ने बताया कि साकेत में ऑडिशन चल रहा है तो मैंने तय किया कि मुझे भी जाना है। इसके पहले मैंने कभी कैमरा भी नहीं फेस किया था। डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी ने मुझे सलेक्ट कर लिया… मैं रात में सो नहीं सका। उस वक्त नहीं लगा था कि ऐसा रोल मिल जाएगा जो फिल्म फेयर अवार्ड दिलवाएगा और लोग इतना सम्मान देंगे।’  यह बाते कही अभिनेता मंजोत सिंह ने सीएनईबी के शो ‘जब वी मेट’ में। शो की होस्ट मीनाक्षी के साथ खास बातचीत में मंजोत ने फिल्मी सफर के साथ ही कई अन्य पहलुओं पर भी बेबाकी के साथ राय जाहिर की।

‘मेरे दोस्त ने बताया कि साकेत में ऑडिशन चल रहा है तो मैंने तय किया कि मुझे भी जाना है। इसके पहले मैंने कभी कैमरा भी नहीं फेस किया था। डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी ने मुझे सलेक्ट कर लिया… मैं रात में सो नहीं सका। उस वक्त नहीं लगा था कि ऐसा रोल मिल जाएगा जो फिल्म फेयर अवार्ड दिलवाएगा और लोग इतना सम्मान देंगे।’  यह बाते कही अभिनेता मंजोत सिंह ने सीएनईबी के शो ‘जब वी मेट’ में। शो की होस्ट मीनाक्षी के साथ खास बातचीत में मंजोत ने फिल्मी सफर के साथ ही कई अन्य पहलुओं पर भी बेबाकी के साथ राय जाहिर की।

ओए लकी ओए से फिल्मी सफर शुरू करने वाले मंजोत ने कहा कि इस फिल्म के बाद ज्यादा लकी महसूस करता हूं, अभिभावक भी गर्व करते हैं और अब सबलोग पहचानने लगे हैं। मंजोत ने कहा कि फिल्मों को प्रोफेशन बनाने के बारे में कभी सोचा नहीं था। ओए लकी ओए के पहले कैमरा भी नहीं फेस किया था इस लिए सेट शूटिंग के पहले काफी नर्वस था लेकिन सेट पर जाते ही घबराहट पता नहीं कहां गुम हो गई।

फिल्मों के बारे में मंजोत ने कहा कि मैं थोड़ा चूजी हूं। मैं देखता हूं कि अच्छा रोल है अच्छी कास्ट है और अच्छी स्क्रिप्‍ट है तभी मैं हां करता हूं। अपनी दूसरी फिल्म उड़ान के बारे में बताते हुए मंजोत ने कहा कि फिल्म के डायरेक्टर ने सोच रखा था कि मंजोत को ही लेना है लेकिन फिर भी मेरा ऑडिशन हुआ। मैं इस फिल्म को लेकर इसलिए भी ज्यदा खुश था कि उसमें अनुराग कश्यप भी थे।

सीएनईबी

एक सवाल के जवाब में दिल्ली में रहने वाले मंजोत ने कहा कि दिल्ली और अन्य शहरों के मुकाबले मुंबई में रहने पर फिल्मों में काम करने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि मंजोत फिलहाल 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मंजोत ने एक वाकया सुनाते हुए बताया कि जब मैं बोलता था कि मैं फिल्म में आ रहा हूं तो कोई मानता ही नहीं था.. कहते थे बोलता रह। जब शूटिंग के बारे में बताता तो कहते चला गया होगा शूटिंग देखने लेकिन जब मैंने उन्हें फिल्म दिखाई तो वे कुछ बोल ही नहीं पाए।

फिल्मों के साथ-साथ मंजोत टीवी शो में भी काम कर चुके हैं। मशहूर टीवी शो खतरों के खिलाड़ी में काम करने के अनुभव के बारे उन्होंने कहा कि खतरों के खिलाड़ी के वक्त ज्यादा डर लगा,  वह एक अलग तरह का अनुभव था। लेकिन शो में काम करने से ज्यादा ब्राजील जाने को लेकर खुश था। निजी जिंदगी में मंजोत को कॉमेडी फिल्में ज्यादा पसंद है। सीएनईबी के इस शो का प्रसारण 8  मई रविवार दोपहर 2:30 बजे होगा और इसका दोबारा प्रसारण शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे होगा। प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...