Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मदद-अपील

एचबीसी के पत्रकारों का पैसा प्रबंधन ने दबाया

एचबीसी चैनल जयपुर से जुड़े पत्रकार परेशान हैं. तमाम पत्रकारों को उनका वेतन नहीं दिया जा रहा है. वेतन मांगने पर टाल मटोल करने के साथ ही झूठ सच भी बोला जा रहा है. रिपोर्टर परेशान हैं. वे लगातार आशीष एवं प्रताप राव को मेल भेजकर अपना दुखड़ा सुना रहे हैं, कथा-व्‍यथा कह रहे हैं परन्‍तु उन लोगों की तरफ से कोई स्‍पष्‍ट बात इन लोगों को नहीं बताई जा रही है, जिसके चलते स्ट्रिंगर अब कानूनी कार्रवाई करने का मन बनाने लगे हैं.

एचबीसी चैनल जयपुर से जुड़े पत्रकार परेशान हैं. तमाम पत्रकारों को उनका वेतन नहीं दिया जा रहा है. वेतन मांगने पर टाल मटोल करने के साथ ही झूठ सच भी बोला जा रहा है. रिपोर्टर परेशान हैं. वे लगातार आशीष एवं प्रताप राव को मेल भेजकर अपना दुखड़ा सुना रहे हैं, कथा-व्‍यथा कह रहे हैं परन्‍तु उन लोगों की तरफ से कोई स्‍पष्‍ट बात इन लोगों को नहीं बताई जा रही है, जिसके चलते स्ट्रिंगर अब कानूनी कार्रवाई करने का मन बनाने लगे हैं.

एचबीसी के लिए देवली टोंक में काम करने वाले अजय आर्य ने चैनल के अधिकारियों को मेल भेज कर कहा है – ” आदरणीय,  आशीषजी एव प्रताप रावजी सर,  नमस्कार। आप द्वारा दिए जा रहे फोन से झूठे आश्वाशन का कब तक इंतजार करूं… बड़े ही दुःख के साथ आपको पुन:  लिख रहा हूँ कि आप मुझे विगत कई माह से झूठे आश्‍वासन दे रहे हैं,  लेकिन पेमेंट नहीं कर रहे हैं.  आपकी कथनी और करनी से लगता है कि आप अपने चैनल में पत्रकारों का शोषण करते हैं जिसका ताजा उदाहरण मैं एंव और भी कई हैं, जिनकी पीडा ई-मेल द्वारा मालूम होती है. महोदय अगर पैसा नहीं है तो सेठजी को बोलो कि चैनल बंद कर देवे लेकिन झूठे आश्‍वासन तो नहीं दें,  कि बैंक में चेक करो,  जब पेमेंट डाला ही नहीं तो आएगा कहां से। महोदय पेमेंट नहीं देना चाहते या नहीं है तो कोई बात नहीं,  लेकिन स्‍पष्‍ट तो बता दीजिए ताकि कोई पत्रकार अंधेरे में नहीं रहे.  इस मेल को आप पढ़ेंगेजरूर इसलिए जवाब भी जरूर देवें.  धन्‍यवाद.

ऐसा ही एक मेल जालौर से मुकेश सुंदेशा ने भेजा है. मुकेश लिखते हैं- ” आदरणीय सर आशीषजी एवं प्रतापजी राव, जालौर से मुकेश सुन्देशा का नमस्कार. आप द्वारा दिए जा रहे फोन से झूठे आश्‍वासन का कब तक इंतजार करूं… आपको अफसोस के साथ पुन: लिख रहा हूँ कि आप मुझे मेरा पांच माह का वेतन दिलाये अन्यथा मुझे आप की कम्पनी के खिलाफ कोर्ट में जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिसकी जिमेदारी आप की होगी. साथ ही जयपुर प्रेस मीडिया के मार्फ़त आपकी कथनी और करनी को आम लोगों के बीच लाया जाएगा कि किस प्रकार आप अपने चैनल में पत्रकारों का शोषण करते हैं. आपसे अंतिम बार निवेदन कर रहा हूँ कि आप मुझे मेरा वेतन दे दें. आप किसी कर्मचारी का वेतन डकार कर चैलन का कितना भला कर लेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. kishore sharma

    July 12, 2011 at 1:10 pm

    श्रीमान यह हालत राज्‍य के पहले सैटेलाइट चैनल का दावा करने वाले टीवी 99 की भी है,जो पिछले दो साल में आज तक जयपुर के किसी केबल नेटवर्क में नही दिखा और तो और बिग टीवी पर भी बंद हो गया । प्रंबधन के नाम पर दलाली कर रहे चंगु मंगु भी अपनी जैब भरने में लगे है लोगो की सितम्‍बर की सैलेरी रोक कर बैठे है। यही नही एक रिक्‍शे पर कटटा भर कर 25000 में लोगो बेच रहे है लेकिन सैलेरी के नाम पर फूटी कोड़ी भी नही दे र‍हे।

  2. Khoji patrakaar

    July 13, 2011 at 6:59 am

    HBC ki halat bahut kharab hai…sabhi stringaro ki halat ki maa behan kar rakhi hai…..ab lagta hai shayad ye agle vidhan sabha chunao ka intezar ker rahe hai ki kab chunav aaye or kab ihne paisa mile….shayad uske baad hi ye apne emplers ko paisa denge…..n TV 99 toh dukan hai….koi bhi aao 25000 do or patrakaar ban jao vaah re vaah bhai…

  3. रिपोर्टर

    July 14, 2011 at 7:43 am

    भाई लोगो
    राजस्थान मे प्रादेशिक इलेक्ट्रोनिक मिडिया के दिन बहुत खराब है । कोई भी दूध का धुला नही है । टीवी 99 और एचबीसी की हकीकत तो आप जान ही चुके बाकि दो प्रदेशिक चैनल ई टीवी और सहारा भी अपने साथ जुड़े लोगो के साथ अच्छा बर्ताव नही कर रहे । ई टीवी ने जंहा पट्टी पत्रकार गली गली मे पैदा कर दिए और वो भी महज 10 रूपये प्रति पट्टी के मेहनताने पर रख कर पत्रकारिता की मा……. (बीप) रखदी है । वही दुसरी और लोगों को ज्यादा पैसे का सब्ज बाग दिखाने वाले सहारासे जुड़े लोगो को भी 4-5 महिन से कोई मेहनताना नही दिया गया है ।

  4. mukesh

    July 20, 2011 at 12:55 pm

    अच्छा होगा यदि इस चेनल से पीड़ित सभी पत्रकार एक जुट हो जाए तब तो शायद चेनल प्रबंधको पर दबाव बने और कुछ बात बन जाए ऐसी में देवली टोंक के अजय आर्य तथा जालोर के मुकेश संदेशा से गुजारिश है की वे अब चुप न बैठे चेनल प्रबंधको से आजिज आ चुके पत्रकार आप के साथ है आप प्लीज़ अपना नंबर जरुर देवे

  5. dharmveer

    July 20, 2011 at 1:09 pm

    अब वो दिन दूर नहीं जब एचबीसी के पत्रकार कही ना कही ब्लेकमेलिंग करते पकडे जाने की खबरे आनी शुरू हो जाएंगी क्योकि कोई भी व्यक्ति चाहे वह कितना भी आर्थिक रूप से मजबूत हो लेकिन यदि उसे सात सात महीने काम के बदले कुछ नहीं मिलता तो वह भी आखिर कितने दिन सब्र करेगा ! अब घर चलाने के लिए कोई न कोई रास्ता तो उन्हें निकलना ही पड़ेगा लेकिन यहाँ यह बात अहम् है की यदि इस चेनल का कोई सदस्य ऐसे कारनामो से चर्चा में रहेगा तो गलती किसकी मानी जाएगी उस व्यक्ति की जिसने ऐसा कदम उठाया या चेनल प्रबंधन की जिन्होंने इस कदम को उठाने को मजबूर किया हाँ यह बात तो तय है की यदि कोई ऐसा करते पाया गया तो चेनल प्रबंधक तो अपना पल्ला झाड़ते हुए उस से पीछा छूडवाएंगे ऐसे में उस व्यक्ति की क्या हालत होगी जिसने इतना समय इस चेनल को दिया ! हम यहाँ ऐसी किसी गतिविधि का समर्थन नहीं कर रहे है लेकिन ऐसे हालत में उठाये गए किसी के ऐसे कदम से इनकार भी नहीं कर रहे है अब तो बस जरुरत है तो समय रहते हुए सँभालने की ताकि जब आज तक इस चेनल का कोई भी सदस्य ऐसा कम करते नहीं पाया गया है तो भविष्य में भी इस चेनल की ऐसी ही साख बरकरार रहे

  6. arun

    July 21, 2011 at 3:11 pm

    मैं धर्मवीर भाई की बात का समर्थन करता हु बिलकुल सही लिखा है इन्होने पता नहीं एचबीसी वाले आखिर चाहते क्या है क्यों जबरन अपनी साख डुबाने पर जुटे हुए है जब इन्हें पता है की अगर किसी से काम करवाया है तो पैसा तो देकर ही पीछा छूटेगा ऐसे में अगर यह देरी हो रही है तो आखिर क्यों हो रही है पगार न मिलने के कारण इस चेनल के आधे से ज्यादा पत्रकार दुसरे चेनलो का रुख कर गए है ! बाकी जो बचे है वे भी लगता नहीं की ज्यादा समय टिक पायेंगे एक बात और है की कहने को तो यह चेनल प्रादेशिक होने का दावा करता है लेकिन हालत यह है की प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में इस चेनल का प्रसारण शुरू ही नहीं हो पाया है जबकि इसे शुरू हुए एक साल होने को आया है लगता है थोड़े ही समय में यह चेनल जयपुर तक ही सिमट कर रह जायेगा और प्रादेशिक की बजाय एक लोकल चेनल बन जाएगा इस चेनल को जरुरत है की वो हाल ही में प्रादेशिक चेनल के रूप में उभरे इंडिया न्यूज़ चेनल से सिख ले की इस चेनल ने कितनी तेजी से अपना काम काज शुरू कर दिया है मजे की बात यह भी है की इंडिया न्यूज़ के अधिकतर पत्रकार पहले एचबीसी में काम कर चुके है शायद एचबीसी को इन हीरों की परख नहीं करनी आई

  7. Khoji patrakaar

    July 22, 2011 at 2:16 pm

    HBC ki MAALI HALAT KE CHALTE HI AB ASSIGNMENT pe ab matra 1 ladka kaam kar raha hai baaki sab chod ke bhag chuke hai….Sunne mein aaya hai ki siyaraam group se toh paisa aa gaya hai parantu ye SUNITA SHEKHAWAT & PRATAP RAO HI JAANE ki asli halat kya hai …..kyun nahi diya ja raha hai paisa….
    ya toh ye nahi chahte ki channel chale….ya sunita shekhawat ko HBC ke liye time nahi….AAJ yaad aati hai sanjay goud sahab ki….

  8. पुष्‍पेन्‍द्र सिह राजावत गोल्‍ड सूख न्‍यूज

    July 23, 2011 at 1:15 pm

    धर्मवीर जी आप की बात से सहमत हू और टीवी 99 के तो हाल ही में कई प‍कडे भी गए, जिनमें से एक तो राजधानी के निकट ही एक कस्‍बे का है ।

  9. kuldeep

    August 2, 2011 at 4:38 am

    Bhaiyon..
    Congress Sarkar ne HBC management ki dhokebazzi ke karan iinse kinara kar liya.. Students ne case kar rakhe hain.. IIMF ke students se paise le liye aur study nahi kara rahe.. Sach me AAj Sanjay Gaud yaad aa rahe hai.. UUske time me aaisa kabhi nahi hua… First time hamne socha tha ki sanjay ji ki policy galat hai.. lekin aaj pata chala .. wo sahi the.. wo staff ki bahut chinta kiya karte the.. khud salary nahi lete the.. staff ko dete the.. HBC ke uus samay ke staff aur satish ji katta ko pata hai…Really he was best CEO..lekin HBC managment ne purani team ke saath jo kiya.. aaj uusi ka khamiyaza bhugat rahe hain.. Pratap Rao..channel ki aad me aapne kaam saadh raha hai.. sabhi ko pata hai..misuse kar raha hai.. Aab Pratap Rao ne management ko BJP ki sarkar ki aass jagaii hai… Vasundhara raje bhi Janti hai.. iis fraud ko…
    Meri Sabhi se apeeel hai.. Sabhi ek ho jao… ye foot dalo raaz karo ki neeti ko kuchal dalo.. Shikayte karo.. sarkar se… Central govt. ko bhejo… labour me bhejo.. press club and press ke sanghtano ko bhejo..
    ya phir chupchap dekhte raho..

  10. mukesh sundesha

    September 13, 2011 at 3:12 pm

    all friends my help me
    आशीष जी एव प्रताप जी राव आप मेरी मौत के कारण ना बने

    आप द्वारा दिए जा रहे जूठे आश्वाशन का कब तक इंतजार करू …
    बड़े हि दुःख के साथ आपको लिख रहा हूँ कि आप मुझे मेरा पाच
    माह का वेतन दिलाये
    अन्यथा कोर्ट में ले जाने के लिए अब मुझे मजबूर होना पड़ेगा
    जिसकी सभी जिमेदारी आप की होगी और जयपुर प्रेस मीडिया के मार्फ़त
    आपकी कथनी और करनी को आम लोगो के बिच लाई जाएगी कि किस प्रकार आप अपने
    चेनल में पतरकारो का शोषण करते है जिसका ताजा उदारण मै or kai reporter
    hai आपको अंतिम
    बार निवेदन कर रहा हूँ कि आप मुझे वेतन दे
    आप किसी एम्प्लोई का वेतन डकारकर चेनल का क्या भला करोंगे
    आपसे ऐसी उमीद नहीं थी जिसे आप दर्शा रहे हो
    आप से एक बार पुन्न मेरा आपसे आगाह है की मुझे मेरे कार्य का भुगतान
    नहीं मिला है मेरे द्वारा आपको कई बाई नोटिश भेजने के बाद भी आपने कोई
    पैसा नहीं दिया है आपको कई बार लिखा है कि आप मेरे पांच माह का वेतन
    दिलावे पर आज तक आपने मुझे कोई मासिक वेतन नहीं दिया है
    आपने पांच माह का वेतन नहीं दिया तो आशीष जी एव प्रताप जी राव
    and एच बी सी न्यूज़ के खिलाफ जोधपुर कोर्ट में एक परिवाद दायर किया
    जायेगा जिसकी तमाम जिमेदारी आप कि होगी सूचित रहे
    from
    mukesh sundesha
    x .reporter
    HBC news jalore rajasthan 9928126369
    [email protected]

  11. Patrakar manoj soni

    October 19, 2011 at 4:23 pm

    me hbc ki kraypranali se purntya santusth hu. hbc ne pichli meating me sabhi ka bakaya chukaya he or aage bhi samay samay par kray ke anurup pesa chukane khuleaam vada kiya tha or aaj bhi hbc prabandhan aapne vade se nahi mukra he me apne sabhi sathiyo se nivedan karta hu aapne patrakarik kroyo me jute rahe ,chennel ko badnam na kare. itne alap samay me chennel ko RAJASTHAN BHAR me aacha responce mil raha he. me sunita ji, pratap sir ,ashish ji ko badhai deta hu. virodh pragati ka parichayak he……….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...