Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मदद-अपील

एजेंटों का खून चूस रहे हैं अमर उजाला वाले

सेवा में,  संपादक भडास 4 मीडिया, महोदय, अमर उजाला, बरेली के लोग अपने एजेंटों का खून चूस रहे हैं। हालत यह है कि कुछ अभिकर्ताओं को उधार लेकर प्रेस की रकम चुकानी पड़ रही है। मामला कुछ इस प्रकार है कि एजेंटों को बिना किसी पूर्व सूचना के 07 जुलाई से अमर उजाला,  बरेली ने मानसून आफर शुरू कर दिया। सुबह जब एजेंट सप्‍लाई उठाने पहुंचे तो किसी की सप्‍लाई में 10 तो किसी में 20 प्रतियां तक बढ़ी हुई मिलीं।

सेवा में,  संपादक भडास 4 मीडिया, महोदय, अमर उजाला, बरेली के लोग अपने एजेंटों का खून चूस रहे हैं। हालत यह है कि कुछ अभिकर्ताओं को उधार लेकर प्रेस की रकम चुकानी पड़ रही है। मामला कुछ इस प्रकार है कि एजेंटों को बिना किसी पूर्व सूचना के 07 जुलाई से अमर उजाला,  बरेली ने मानसून आफर शुरू कर दिया। सुबह जब एजेंट सप्‍लाई उठाने पहुंचे तो किसी की सप्‍लाई में 10 तो किसी में 20 प्रतियां तक बढ़ी हुई मिलीं।

बारिश के मौसम में पहले से ही सप्‍लाई घट जाने से बची प्रतियों को खपाना मुश्किल हो रहा था। और प्रतियां बढ़ने से एजेंट परेशान हो उठे। सर्कुलेशन विभाग के अधिकारियों को फोन कर सप्‍लाई बढ़ाने की वजह पूछी गई तो बताया गया कि स्‍कीम शुरू होने के कारण बढ़ाई गई है। पहले से सूचना दिए बिना सप्‍लाई बढ़ाने का विरोध करते हुए एजेंटों ने कापी कम करने को कहा लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई और कुछ ही दिनों बाद दूसरी बार फिर से प्रतियों की बढ़ोत्‍तरी कर दी गई। इस बार भी पहले से कोई सूचना नहीं दी गई।

हालत यह है कि एजेंटों के पास 20 से लेकर 50 प्रतियां तक बच रही हैं। सप्‍लाई कम करने के बारे में कोई सुनवाई नहीं हो रही है जिससे एजेंट परेशान हैं। उनका कहना है कि अमर उजाला उनका खून चूस रहा है। एजेंटों का तर्क है कि दैनिक जागरण ने पहले स्‍कीम शुरू की थी तब किसी एजेंट ने अमर उजाला को प्रतियां कम नहीं की थीं तो स्‍कीम शुरू होने पर प्रतियां क्‍यों बढ़ाई जा रही हैं। वैसे भी स्‍कीम से अखबार पर अब कोई ज्‍यादा फर्क नहीं पड़ता है। इसकी बजाय खबरों पर ध्‍यान दिया जाना चाहिए,  लेकिन हालत यह है कि लगभग दो माह से बरेली का अमर उजाला पाठकों को खबरों के बजाय विज्ञापन पढ़ा रहा है। 16 पेज के अखबार में 10 पेज विज्ञापन में ही निकल जाते हैं।

बरेली से आई एक चिट्ठी पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. prem singh dhami

    July 28, 2011 at 1:39 pm

    uttrakhand mai Hindustan akhbar wale reporteo ko khoon chus rahe hai. Hindustan launching main jeen logo ne mahtwpuran bhumika nibhaye baaad mai aunke hi kar de dhoke se vidai. PREM SINGH DHAMI, TANAKPUR, CHAMPAWAT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...