Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एनआईओएस ला रहा है ‘विद्या दर्शन’ चैनल

नोएडा। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) 24 घंटे का स्कूल एजुकेशन चैनल शुरू करने जा रहा है। छात्रों को उनके कोर्स और विषयों का व्यापक ज्ञान देने के लिए इसमें नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) की मदद ली जाएगी। विद्या दर्शन के नाम से आने वाले चैनल को 14 नवंबर 2011 को लांच किया जाएगा। इसके लिए प्रोग्राम तैयार करने वाले रिकॉर्डिंग स्टूडियो का शुभारंभ बुधवार को मानव संसाधन विभाग मंत्रालय की राज्य मंत्री डॉ. डी पुरंदेश्वरी देवी ने किया।

नोएडा। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) 24 घंटे का स्कूल एजुकेशन चैनल शुरू करने जा रहा है। छात्रों को उनके कोर्स और विषयों का व्यापक ज्ञान देने के लिए इसमें नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) की मदद ली जाएगी। विद्या दर्शन के नाम से आने वाले चैनल को 14 नवंबर 2011 को लांच किया जाएगा। इसके लिए प्रोग्राम तैयार करने वाले रिकॉर्डिंग स्टूडियो का शुभारंभ बुधवार को मानव संसाधन विभाग मंत्रालय की राज्य मंत्री डॉ. डी पुरंदेश्वरी देवी ने किया।

इस मौके पर पुरंदेश्वरी देवी ने एनआईओएस के इस चैनल के लिए पहला इंटरव्यू भी दिया। समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में ओपन एंड डिस्टेंस एजुकेशन का महत्व बहुत बढ़ गया है, जिसमें एनआईओएस महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि एनआईओएस स्कूल न जाने वाले देश के लगभग 80 लाख बच्चों को शिक्षित करने में अपनी जिम्मेदारी को पूरी विश्वसनीयता और गुणवत्ता के साथ निभाए। उन्होंने यह भी कहा कि चैनल विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई को रोचक बनाएगा।

रिकॉर्डिंग स्टूडियो में विद्या दर्शन चैनल के ऑडियो-वीडियो प्रोग्राम तैयार किए जाएंगे। इस चैनल में एनआईओएस द्वारा 12 घंटे के प्रोग्राम प्रस्तुत किए जाएंगे, जबकि अन्य 12 घंटे के कार्यक्रम एनसीईआरटी द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे। इस मौके पर एनआईओएस के चेयरमैन एसएस जैना ने बताया कि रेडियो की पहुंच को देखते हुए संस्थान कम्यूनिटी रेडियो चैनल भी लांच करने जा रहा है। इस योजना को दो महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। साभार : अमर उजाला

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ramsukhiya

    April 23, 2011 at 12:30 pm

    It,s a great news. Now children will get something new to learn. It’s a great effort from NIOS and NCERT. Keep it up guys.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...