एनडीटीवी के विज्ञान संपादक पल्लव बागला को उनके एक लेख के लिए अमेरिकन जियोफिजिकल यूनियन (एजीयू) ने सम्मानित किया है. एजीयू ने बागला को ‘डेविड पर्लमैन अवार्ड फार एक्सिलेंस इन साइंस जर्नलिज्म ‘ पुरस्कार ‘पृथ्वी विज्ञान में एक गंभीर मुद्दा’ पर केन्द्रित लेख के लिए दिया है. उन्होंने अपने लेख में हिमालय हिमनद पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से विस्तार से तथा वैज्ञानिक तरीके से अपनी बात कही थी.
एजीयू ने सैन फ्रांसिस्को में आयोजित वार्षिक सम्मेलन में बागला को यह पुरस्कार प्रदान किया. इस पुरस्कार के तहत बागला को एक स्मृति चिन्ह एवं 2000 डॉलर का मासिक वजीफा दिया गया. एजीयू का पर्लमैन अवार्ड वैज्ञानिकों को बहुत बड़ा अंतरराष्ट्रीय संगठन है. पूरे विश्व में इसके 58000 से ज्यादा सदस्य हैं.











