एमआर मलकानी ने डीजी न्यूज, जोधपुर के साथ नई पारी शुरू की है. उन्हें रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वे पिछले तीस वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. मलकानी ने अपने करियर की शुरुआत 1980 में दैनिक नवज्योति से की थी. इसके बाद तीसरा प्रहर, खोज खबर, हलचल एवं मेट्रो दृष्टि जैसे समाचार पत्रों में काम किया. वे केबल सन सिटी, दृष्टि टीवी नेटवर्क और लाइव इंडिया से भी जुड़े रहे. इन्हें क्राइम का अच्छा पत्रकार माना जाता है.
दैनिक भास्कर, जोधपुर से दिनेश जोशी ने इस्तीफा दे दिया है. वे सब एडिटर थे तथा सिटी डेस्क पर काम कर रहे थे. उन्होंने अपनी नई पारी सुनहरा राजस्थान, जयपुर के साथ शुरू की है. उन्हें डेस्क इंचार्ज बनाया गया है. वे इसके पहले राजस्थान पत्रिका तथा लोकमत में भी सिटी डेस्क पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. जोशी के इस्तीफे के बारे में बताया जा रहा है कि जयपुर में उनके पिता गंभीर रूप से बीमार थे. निवेदन के बाद प्रबंधन उनका तबादला जयपुर नहीं कर रहा था, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया.












ataul
February 28, 2011 at 7:57 pm
badhai ho malkani sb and dineshji
m.arshad
March 6, 2011 at 7:35 am
congratulations sir
Dinesh Joshi
March 8, 2011 at 11:34 am
badhai dene wale bhai logon ka dhanyvaad, par maine rajasthan patrika se resign kiya tha or abhi Dainik Jaltedeep se batour RE juda hun….!! Thanx.:D
dinesh sharma
March 15, 2011 at 10:33 am
aap dono ko bahut badhai