: शिवानी विग की नई पारी : ‘डीएनए’ के मैनेजिंग एडिटर आर जगन्नाथन ने इस्तीफा दे दिया है. वे सन 2007 से इस पद पर थे. जगन्नाथन के नेटवर्क 18 के साथ जुड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं. वे इसी ग्रुप के ‘डीएनए मनी’ के एडिटर थे, जिन्हें प्रमोशन देकर ‘डीएनए’ के एमई की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. बताया जा रहा है कि जगन्नाथन के जाने के बाद ‘न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ के आदित्य सिन्हा उनकी जगह आ सकते हैं.
आर जगन्नाथन बिजनेस जर्नलिज्म के जाने पहचाने नाम हैं. डीएनए ज्वाइन करने से पहले वे ‘बिजनेस स्टैंडर्ड ग्रुप’ से जुड़े हुए थे. जगन्नाथन ‘फाइनेंसियल एक्सप्रेस’, ‘बिजनेस वर्ल्ड’ के संपादक भी रह चुके हैं. वे ‘बिजनेस टुडे’ के संस्थापक एक्जीक्यूटिव एडिटर भी रह चुके हैं.
टाइम्स ऑफ इंडिया, कानपुर ब्यूरो से शिवानी विग ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी जागरण ग्रुप के शीघ्र प्रकाशित होने वाले अंग्रेजी दैनिक के साथ शुरू कर रही हैं. वहां उन्हें रिपोर्टर कम सब एडिटर बनाया गया है.











