अमर उजाला, लखीमपुर खीरी के सर्कुलेशन इंचार्ज मनोहर लाल ने इस्तीफा दे दिया है. मनोहर ने अपना इस्तीफा अखबार के सर्कुलेशन एरिया मैनेजर अंजनी दीक्षित के दुर्व्यवहार के चलते दिया है. वे अमर उजाला से काफी समय से जुड़े हुए थे. उन्होंने करियर की शुरुआत अमर उजाला शाहजहांपुर से की थी. बाद में वे जागरण के साथ भी जुड़े रहे. लखीमपुर में अमर उजाला के साथ उनकी दूसरी पारी थी.
मनोहर लाल ने बताया कि एरिया मैनेजर अंजनी कुमार ने उनको अपशब्द कहा, जिसे बर्दाश्त करना आत्मसम्मान के खिलाफ था, इसलिए इस्तीफा दे दिया. इस संबंध में अंजनी कुमार का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल पर कॉल किया गया परन्तु उन्होंने फोन पिक नहीं किया.











