Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

एसएचओ ने की पत्रकार से अभद्रता, धमकी दी

मैं एक पत्रकार हूं. मैं 3 दिसम्‍बर की रात लगभग नौ बजे कुछ काम से उत्‍तम नगर पुलिस स्‍टेशन गया था. वहां डयूटी ऑफिसर के पीछे एक युवती बैठी हुई थी और बुरी तरह रो रही थी, वहां पर कोई महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद नहीं थी. मानवता के नाते मैंने उसके रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि कुछ पुलिसवाले उसे उसके घर से सुबह ही उठा लाये हैं और अब तक रोटी का एक टुकड़ा भी नहीं दिया है.

मैं एक पत्रकार हूं. मैं 3 दिसम्‍बर की रात लगभग नौ बजे कुछ काम से उत्‍तम नगर पुलिस स्‍टेशन गया था. वहां डयूटी ऑफिसर के पीछे एक युवती बैठी हुई थी और बुरी तरह रो रही थी, वहां पर कोई महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद नहीं थी. मानवता के नाते मैंने उसके रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि कुछ पुलिसवाले उसे उसके घर से सुबह ही उठा लाये हैं और अब तक रोटी का एक टुकड़ा भी नहीं दिया है.

जब मैं उस युवती से बात कर रहा था तभी एक कांस्‍टेबल आया और मुझे बुलाकर एसएचओ के रूम में ले गया, जहां मुझे एसएचओ जय किशन ने बहुत ही भद्दी और गंदी गाली दी और मुझे मारने का प्रयास भी किया. उन्‍होंने मुझे धमकाया कि तुझे झूठे मुकदमें में फंसा कर सारी रात हवालात में थर्ड डिग्री का इस्‍तेमाल करूंगा. जब यह सारा वाकया हो रहा था, उस समय एसीपी राम गोपाल नायक वहीं बैठे हुए थे. उन्‍होंने जयकिशन को मुझे मारने और बदतमीजी करने से रोका.

मैंने डीसीपी पश्चिम शरद अग्रवाल से उनके मोबाइल पर रात्रि साढ़े नौ बजे बात किया और कहा कि सर यह मामला न सिर्फ पुलिस के अमानवीय व्‍यवहार का है बल्कि मीडिया के साथ भी अभद्रता का भी है. आपका कृपया मेरी शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जय किशन के खिलाफ आवश्‍यक कार्रवाई करें ताकि भविष्‍य में वे कानून एवं संविधान का पालन करें.

सुमित चौहान

स्‍पेशल करस्‍पांडेंट

दैनिक इंडिया दर्पण

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Bibhuti Kumar Rsatogi

    December 7, 2010 at 10:11 am

    पुिलस का जो रवैया रहा वह देश की राजधानी िदल्‍ली के िलए बेहद शर्मनाक है- आज भी राजधानी की पुिलस गांवों के पुिलस की भांित कार्य कर रही है जो हम सभी के िलए बेहतर नहीं जा सकता है- इस पर हम सभी पत्रकार को जरूर ध्‍यान देना चािहए- आला पुिलस अिधकारी को भी कार्रवाई करनी चािहए-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...