Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एसएनबी से प्रिंट में भेजे गए विजय राय, एसएनबी की जिम्‍मेदारी मनोज दुबे को

जैसा सहारा का कल्‍चर है ठीक वैसा ही चल रहा है. उपेंद्र राय की सत्‍ता में हनक रखने वाले उनके रिश्‍तेदार विजय राय के पर एक बार फिर कतर दिए गए हैं. अभी तक टीवी में सहारा न्‍यूज ब्‍यूरो (एसएनबी) हेड की जिम्‍मेदारी संभाल रहे विजय को अब प्रिंट में भेज दिया गया है. उनकी भूमिका अभी निर्धारित नहीं की गई है. फिलहाल वो संपादक रणविजय सिंह को रिपोर्ट करेंगे. उनकी जगह मनोज दुबे को एसएनबी का हेड बना दिया गया है.

जैसा सहारा का कल्‍चर है ठीक वैसा ही चल रहा है. उपेंद्र राय की सत्‍ता में हनक रखने वाले उनके रिश्‍तेदार विजय राय के पर एक बार फिर कतर दिए गए हैं. अभी तक टीवी में सहारा न्‍यूज ब्‍यूरो (एसएनबी) हेड की जिम्‍मेदारी संभाल रहे विजय को अब प्रिंट में भेज दिया गया है. उनकी भूमिका अभी निर्धारित नहीं की गई है. फिलहाल वो संपादक रणविजय सिंह को रिपोर्ट करेंगे. उनकी जगह मनोज दुबे को एसएनबी का हेड बना दिया गया है.

उपेंद्र राय जो काम अतीत में किया है अब वहीं इतिहास  उनके करीबियों के साथ दोहराया रहा है. जब से जब से उपेंद्र राय को बिना काम के बड़े पद पर बैठाकर नये हेड के रूप में स्वतंत्र मिश्रा की ताजपोशी की गई है, तब से एक एक करके उपेंद्र राय के खासमखासों के पत्ते कटते जा रहे हैं. विजय राय के पास इसके पहले एसएनबी के साथ कोआर्डिनेशन का काम भी था. पहले उनसे कोआर्डिनेशन का काम लेकर लेकर संजय पाठक को सौंपा गया. अबकी बार एसएनबी से भी विजय राय की विदाई कर दी गई.

उपेंद्र राय के दौर में विजय राय सत्‍ता के दूसरे केंद्र हुआ करते थे. उस दौर में वो कितने प्रभावी थे ये बात उनके साथ काम करने वालों को पता है. बिना उनकी मर्जी से एक पत्‍ता तक नहीं हिलता था, परन्‍तु सत्‍ता हस्‍तान्‍तरण होते ही विजय राय भी हिला दिए गए. इस बार विजय राय से एसएनबी का दायित्‍व भी ले लिया गया है. अब उन्‍हें प्रिंट सेक्‍शन में भेज दिया गया है. वहां वे समूह संपादक रणविजय सिंह को रिपोर्ट करेंगे. इधर, एसएनबी की जिम्‍मेदारी वरिष्‍ठ पत्रकार मनोज दुबे को सौंपी गई है. मनोज काफी समय से सहारा के साथ जुड़े हुए हैं. उनके अनुभव को देखते हुए उन्‍हें यह जिम्‍मेदारी सौंपी गई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Ojas Shrivastava

    August 16, 2011 at 6:24 pm

    Sahara Media Head Shri Swatantra Mishra ji ne Sahara TV Network ko thik karne ke liye SAHARA se jude varishta aur anubhavi patrakaar Shri Manoj Dubey ko SNB head ki zimmedaari dekar Sahara Media ke TV Network ko behtar banane ki disha me ek achcha kadam uthaya hai.Shri Dubey ji ke anubhav ko dekhte huye hi poorv media prabhari Shri Upendra rai ne apni team me unhe shamil zaroor kiya tha lekin unhe zimmedaari nahi de paaye.Is kadam ke saath saath Shri Swatantra Mishra jo ki Sahara Media ke ek anubhavi vyakti hain apni team ko mazboot banane ki disha me ek ek kadam soojhboojh kar rakh rakh rahe hain.is kadam me liye Shri Swatantra Mishra ji ki jitni sarahna ki jaaye woh kum hai.

  2. Shareef Ahmed

    August 17, 2011 at 5:48 am

    Umeed hai shri sawtantr Mishra jee Urdu channel par bhi jald hi karam ki nazar karenge. wahan Upender Rai ne aik assistant Producer ko channel head ki Zimmedari de dee thee aur sahara ke purane purane logon ko kinaare kar diya tha.. Jab ki channel Head ke pad par baithene waale eijaz Ahmed ko Urdu ki itni maamoli jaankari hai ke kisi urdu waali bazm men baith jaayen to zero niklenge. lekin sahara men qabil hona zarori nahi chamcha hona zarori hai.
    Sahara Urdu men jaisi na insaafi logon ke saath huwi waisi shayad hi kahin huwi ho. kaee logon ko channel chhod kar jaane par bhi majboor kiya Upendr ray. Umeed hai Upender ray ko un ke karam ka phal ooper waala jald hi dega. abhi to woh kinare lagaaye gaye hain baad men woh bahar kiye jaayenge. Logon ke saath bura karne waalon ko ooper wala kabhi bakhshta nahi hai.
    Shareef Ahmed

  3. mini sharma

    August 17, 2011 at 7:56 am

    Ranvijay singh jee kaa pata kab katne wala hai ?? ???

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...