वरिष्ठ सूचना अधिकारी एसएम खान दूरदर्शन न्यूज के नए डायरेक्टर जनरल होंगे. इस पर पर उनकी नियुक्ति जी गणेशन के स्थान पर की गई. श्री खान 1982 बैच के आईआईएस अधिकारी हैं. वे सीबीआई के प्रवक्ता के रूप में काम करने के अतिरिक्त पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के प्रेस सेक्रेटरी भी रहे. ये भारत सरकार के फिल्म डिविजन के साथ भी डाइरेक्टर के रूप में जुड़े रहे. हाल-फिलहाल तक पीआईबी में डायरेक्टर थे.
जी गणेशन को पीआईबी का डायरेक्टर बना दिया गया है. गणेशन भी 1982 बैच के आईआईएस अधिकारी हैं.उल्लेखनीय है कि दूरदर्शन का महानिदेशक बिहार कॉडर के आईएएस अधिकारी त्रिपुरारी शरण को बनाया गया है. वे अरुणा शर्मा का स्थान लेंगे. जिन्हें उनके मूल राज्य मध्य प्रदेश के कैडर में वापस भेज दिया गया है. त्रिपुरारी शरण ने अभी अपना कार्यभार ग्रहण नहीं किया है. फिलहाल दूरदर्शन महानिदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार आकाशवाणी के महानिदेशक लीलाधर मंडलोई संभाल रहे हैं.












bhimmanohar
April 25, 2011 at 1:43 pm
sir jee doordarshan me rikt padon par jarur dyan dijiyega kyon hum log salon se intzar kar rahe hai…….
SHAHID KHAN
April 26, 2011 at 9:14 am
SIR, DOORDARSHAN KE ” DIRECTOR GENERAL” KE OHDE PAR APPOINT HONE KI MUBARAKBAD QUBOOL KEJIYE .CBI ME PRAVAKTA KE PAD PAR AAPKI QAABLIYAT KA LOHA SABHI NE MANA.DOORDARSHAN KE LOGO KI KASAUTI PAR BHI AAP KHARE HI UTRENGE YEH MERA YAQEEN HAI………….SHAHID KHAN KANNAUJ, NEWS EXPRESS TV CHANNEL.09450106038