टोरंटो में भारतीय मूल की एक महिला पत्रकार की हत्या उसके पति ने उसके ऑफिस में घुसकर कर दी. अखबार की ऑफिस में हुई इस हत्या से सनसनी फैल गई. बीच बचाव करने में एक अन्य युवती और फोटोग्राफर भी गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
टोरंटो के वैंकुवर के बाहरी इलाके में स्थित राजपुर की मिचंडी में रहने वाली अंग्रेजी एवं पंजाबी अखबार की पत्रकार रविंदर कौर भंगू (24 वर्ष) आज अपने कार्यायल गई हुई थी. उसके सहयोगी पत्रकार ने बताया कि इसी दौरान उसका पति सनी उसके ऑफिस आया. उसके हाथ में मांस काटने वाला धारदार चाकू था. उसने आते ही रविंदर पर चाकू से हमला शुरू कर दिया. बीच बचाव करने गए एक फोटोग्राफर तथा महिला पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए.
रविंदर की उसके कार्यालय में ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सनी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि रविंदर ने कुछ समय पहले सनी को छोड़ दिया था, शायद इसी के चलते सनी ने रविंदर की जान ले ली.











