Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

ओमकार चौधरी सहित कई लोग सम्मानित

चडीगढ़ प्रेस क्लब में विचार गोष्ठी और सम्‍मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें विश्व परिदृश्य में हिंदी- विषय पर विचार गोष्ठी हुई। हिंदी में सराहनीय कार्य के लिए पांच विद्वानों को सम्‍मानित किया गया। सम्‍मानित होने वालों में चंडीगढ़ दूरदर्शन के निदेशक डा. कृष्ण कुमार रत्तू, साहित्यकार और शिक्षाविद सुरेश सेठ, हरिभूमि के संपादक ओमकार चौधरी, शिक्षाविद और पूर्व प्रधानाचार्य श्यामसुंदर और डीएवी स्कूल पटियाला के प्रधानाचार्य एसआर प्रभाकर शामिल हैं। इन सभी लोगों को पशस्ति पत्र, श्रीफल एवं शाल ओढ़ाकर सम्‍मानित किया गया।

चडीगढ़ प्रेस क्लब में विचार गोष्ठी और सम्‍मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें विश्व परिदृश्य में हिंदी- विषय पर विचार गोष्ठी हुई। हिंदी में सराहनीय कार्य के लिए पांच विद्वानों को सम्‍मानित किया गया। सम्‍मानित होने वालों में चंडीगढ़ दूरदर्शन के निदेशक डा. कृष्ण कुमार रत्तू, साहित्यकार और शिक्षाविद सुरेश सेठ, हरिभूमि के संपादक ओमकार चौधरी, शिक्षाविद और पूर्व प्रधानाचार्य श्यामसुंदर और डीएवी स्कूल पटियाला के प्रधानाचार्य एसआर प्रभाकर शामिल हैं। इन सभी लोगों को पशस्ति पत्र, श्रीफल एवं शाल ओढ़ाकर सम्‍मानित किया गया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में -विश्व परिदृश्य में हिंदी विषय पर गोष्ठी हुई जिसमें डेमोक्रेटिक वर्ल्‍ड पत्रिका के संपादक डा.चंद्र त्रिखा ने प्रमुख वक्ता के तौर पर परचा पढ़ा। उनके मुताबिक वैश्वीकरण के इस दौर में हिंदी ने अपना स्थान बनाया है और इसके और फलने-फूलने की अपार संभावना है। हिंदी को जन-जन की भाषा बनाने के लिए समयबद्ध योजनाएं बनाने और उन्हें साकार करने की जरूरत है। कहा कि विश्व के सौ से ज्यादा देशों में हिंदी पढ़ाई जाती है, इसका अर्थ है कि विश्व परिदृश्य में हिंदी का अच्छा खासा असर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मशहूर नाटयधर्मी आत्मजीतसिंह ने की, मुख्‍य अतिथि पंजाब की समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मीकांता चावला और इंफोटेक के चेयरमैन हरजीत ग्रेवाल थे।

कार्यक्रम का आयोजन पंजाब प्रादेशिक हिंदी साहित्य संगम ने किया था। संगम के संरक्षक महंत आत्माराम, प्रधान मोहन मैत्रेय, मंत्री संतोष कुमार, सदस्य अजय शर्मा और संजीव कुमार ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। इस दौरान काफी संख्‍या में पत्रकार एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

चंडीगढ़ से जयश्री राठौड़ की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. अरविंद कुमार सिंह

    September 19, 2011 at 1:41 pm

    ओमकार भाई आपको हार्दिक बधाई। आप हिंदी पत्रकारिता में एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। आपको सम्मान मिला। लग रहा है जैसे हम सबको मिल रहा है।

  2. पंकज झा.

    September 19, 2011 at 7:52 pm

    अशेष शुभकामना एवं सादर बधाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...