यूएनएफपीए एवं पापुलेशन फर्स्ट के संयुक्त तत्वावधान में कई श्रेणियों में नेशनल लाडली मीडिया अवार्ड दिया गया. मुंबई के एनसीपीए के टाटा थियेटर में आयोजित समारोह में शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चाह्वाण ने सभी लोगों को लाडली मीडिया अवार्ड फार जेंडर सेंस्टिविटी 2010-11 प्रदान किया. महिला जागरुकता के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को प्रतिवर्ष ईस्ट, वेस्ट, नार्थ, साउथ जोन तथा नेशनल लाडली मीडिया पुरस्कार दिया जाता है.
नेशनल पुरस्कार के लिए चारों जोन से पुरस्कृत लोगों के बीच से पत्रकार तथा उनकी रिपोर्टों का चयन किया जाता है. हिंदी में जेंडर सेंस्टिविटी पर प्रिंट में बेस्ट फीचर का पुरस्कार नवभारत टाइम्स, मुंबई की सीनियर करेस्पांडेंट कंचन श्रीवास्तवन को दिया गया. कंचन इसके पहले दो बार वेस्टर्न रीजन लाडली मीडिया अवार्ड पा चुकी हैं. अंग्रेजी में बेस्ट फीचर का पुरस्कार टाइम्स ऑफ इंडिया, दिल्ली के हिमांशी धवन को प्रदान किया गया.

इलेक्ट्रानिक मीडिया में लोकसभा टीवी के संजय कुमार को बेस्ट हिंदी डाक्युमेंटरी का पुरस्कार दिया गया. लोकसभा टीवी की ही अर्चना शर्मा को बेस्ट हिंदी फीचर का अवार्ड प्रदान किया गया. एनडीटीवी, गुवाहाटी की गायत्री भट्टाचार्या को बेस्ट न्यूज रिपोर्ट का पुरस्कार मिला. वेबमीडिया का जेड मीडिया लाडली अवार्ड वूमन न्यूज नेटवर्क, भोपाल के सूरिया नियाजी को दिया गया. दैनिक भास्कर, इंदौर की नीता सिसोदिया को हिंदी प्रिंट मीडिया का बेस्ट इंवेस्टीगेशन न्यूज स्टोरी का अवार्ड मिला.
लाडली मीडिया का लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड कत्थक नृत्यांगना सितारा देवी को दिया गया. लाडली ऑफ द सेंचुरी अवार्ड सीनियर फोटोग्राफर होमाई व्यारावाला को प्रदान किया गया. लाडली मेलोडी अवार्ड जानी-मानी गायिका उषा उथुप को दिया गया. महाराष्ट्र की सिंधुताई सपकाल को लाइफ टाइम सोशल सर्विस एचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया. सिंधुताई पिछले तेरह वर्षों से 1050 अनाथ बच्चों शरण दिया है. जिनमें कई बच्चे आज अच्छे पोस्टों पर पहुंच चुके हैं.
इस मौके पर पत्रकारों समेत अभिनेत्री रानी मुखर्जी, डाइरेक्टर आशुतोष गोवरिकर समेत तमाम लोग मौजूद रहे.












vijay singh
April 11, 2011 at 12:39 pm
aap sab ko bahut-bahut badhai…….
manish jha
September 13, 2011 at 5:54 pm
congratulation…kanchan mam..i have no words..manish jha, nbt