Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

कमजोर दिखने में ही मनमोहन का फायदा है!

: सीएनईबी के कार्यक्रम ‘जनता मांगे जवाब’ में वक्‍ताओं की राय : प्रधानमंत्री को जनता के साथ संवाद रखना चाहिए। अगर किसी प्रधानमंत्री को यह कहना पड़े कि मैं कमजोर नहीं हूं तो इससे बड़ा दुखद और क्या हो सकता है। मनमोहन सिंह ने ऐसा कोई काम नहीं किया है जिससे जनता को फायदा हुआ हो। वे गृहमंत्री के कहने पर मीडिया से बात करते हैं। भ्रष्टाचार की बात पर कहते हैं कि मुझे मालूम नहीं या फिर गठबंधन धर्म का सहारा लेते हैं। इसका यही मतलब निकलता है कि वे या तो लाचार प्रधानमंत्री हैं या उन्हें कुर्सी से मोह है।

: सीएनईबी के कार्यक्रम ‘जनता मांगे जवाब’ में वक्‍ताओं की राय : प्रधानमंत्री को जनता के साथ संवाद रखना चाहिए। अगर किसी प्रधानमंत्री को यह कहना पड़े कि मैं कमजोर नहीं हूं तो इससे बड़ा दुखद और क्या हो सकता है। मनमोहन सिंह ने ऐसा कोई काम नहीं किया है जिससे जनता को फायदा हुआ हो। वे गृहमंत्री के कहने पर मीडिया से बात करते हैं। भ्रष्टाचार की बात पर कहते हैं कि मुझे मालूम नहीं या फिर गठबंधन धर्म का सहारा लेते हैं। इसका यही मतलब निकलता है कि वे या तो लाचार प्रधानमंत्री हैं या उन्हें कुर्सी से मोह है।

ये बातें कही बीजेपी नेता सिद्वार्थ नाथ सिंह ने सीएनईबी के शो जनता मांगे जवाब में। इस शो में उनके साथ कांग्रेस नेता और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पी.एल. पुनिया, वरिष्ठ पत्रकार अरविंद मोहन और भारतीय कृषक समाज के अध्यक्ष कृष्ण बीर चौधरी ने शिरकत की और शो के होस्ट थे संपादक अनुरंजन झा।

पी.एल. पुनिया ने कहा कि मनमोहन सिंह एक मजबूत प्रधानमंत्री है और यूपीए सरकार में जो भी घोटाले सामने आए उनपर सरकार ने कार्रवाई की है। लेकिन सिद्वार्थ नाथ सिंह ने इसका विरोध करते हुए कहा भ्रष्टाचार के मामले पर कार्रवाई प्रधानमंत्री और सरकार की ओर से नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट के निर्दश और निगरानी में हो रही है। पीएल पुनिया ने कहा कि मनमोहन सिंह खुली किताब हैं। उन्होंने खुद ही कहा है कि प्रधानमंत्री को लोकपाल के दायरे में आना चाहिए।

वरिष्ठ पत्रकार अरविंद मोहन ने कहा कि हिन्दुस्तान का प्रधानमंत्री कमजोर नहीं हो सकता। मनमोहन सिंह मजबूत दिखना नहीं चाहते उन्हें कमजोर दिखने में ही फायदा नजर आता है। उन्होंने वोट की राजनीति नहीं की है और इन्हें बाकी चीजों से मतलब नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सोनिया गांधी सरकार चला रहीं हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। वह देशभर में घुमी है और यूपीए की अध्यक्ष भी हैं। अरविंद मोहन ने कहा कि लोकपाल से डर सबको है लेकिन भ्रष्टाचार जिस व्यापक स्तर तक फैल गया है उसमें लोकपाल वक्त की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश का नेतृत्व करता है इसलिए उसे लोकपाल के दायरे से बाहर रखा जाना चाहिए। सिद्वार्थ नाथ सिंह ने कहा कि लोकपाल वक्त की जरूरत है।

स्वामी रामदेव पर पुलिस कार्रवाई पर प्रधानमंत्री के बयान का समर्थन करते हुए पुनिया ने कहा कि यह जरूरी कदम था। लेकिन सिद्वार्थ नाथ सिंह ने इसका विरोध करते हुए कहा कि पहले तो चार मंत्री एयरपोर्ट पर मिलने गए लेकिन अगले पांच दिन में ऐसा क्या हो गया कि इतनी सारी शिकायतें मिलने लगीं। रामलीला मैदान में स्वामी रामदेव और वहां पहुंचे लोगों पर जो पुलिसिया कार्रवाई हुई वह प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी की जानकारी के बगैर संभव नहीं है। सीएनईबी के इस शो का प्रसारण 2 जुलाई शनिवार रात 8 बजे होगा और इसका दोबारा प्रसारण रविवार सुबह 11 बजे  होगा। प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. alok

    July 2, 2011 at 7:04 am

    pm ke pad par manmohan singh kamjor hn ya majbut hn ye ek bahas ka mudda ho sakta h jb tk sonia nhi chahegi tb tk manmohan ko htane wale koe nhi h upa m. pm janta ke maidan m chunaw kiyo nhi ladte hn. chunaw m jit kar dikhaye na sad ke muh band krne ke liye

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...