Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

कर्मचारियों के जीएसएलआई का पैसा नहीं दे रहा अमर उजाला प्रबंधन

यशवंतजी, अमर उजाला में इस साल अप्रैल महीने से कर्मचारी लिए लागू जीएसएलआई सुविधा बंद कर दी गई है. उसकी जग‍ह बजाज एलाइंस की पॉलिसी खरीदी गई है. कर्मचारियों का जीएसएलआई का जमा पैसा वापस दिया जाना है, कर्मचारी अप्रैल से ही अपने पैसे का इंतजार कर रहे हैं. पहले सूचना थी कि जीएसएलआई का पैसा जुलाई या अगस्‍त महीने में सभी लोगों को मिल जाएगा.

यशवंतजी, अमर उजाला में इस साल अप्रैल महीने से कर्मचारी लिए लागू जीएसएलआई सुविधा बंद कर दी गई है. उसकी जग‍ह बजाज एलाइंस की पॉलिसी खरीदी गई है. कर्मचारियों का जीएसएलआई का जमा पैसा वापस दिया जाना है, कर्मचारी अप्रैल से ही अपने पैसे का इंतजार कर रहे हैं. पहले सूचना थी कि जीएसएलआई का पैसा जुलाई या अगस्‍त महीने में सभी लोगों को मिल जाएगा.

पर इन दोनों महीनों में भी पैसे का आबंटन नहीं किया गया. फिर कर्मचारियों ने उम्‍मीद लगाई कि हो सकता है सितम्‍बर माह की सेलरी के साथ यह पैसा मिल जाए पर इस महीने में भी जीएसएलआई मद में पैसा जमा करने वालों को निराशा ही हाथ लगी. सेलरी तो मिली पर जीएसएलआई का अब भी इंतजार है. सूचना है कि कुछ यूनिटों में प्रबंधन ने जीएसएलआई का पैसा बांट दिया है, खासकर टेक्निकल स्‍टॉफ को. अमर उजाला में जिस तरह ईपीएफ को भी अब ट्रस्‍ट बनाकर संस्‍थान पैसा जमा कर रहा है उसे देखते हुए कर्मचारी आशंकित हैं कि कहीं उनका पैसा डूब न जाए.

खासकर डीबी शा से लिए गए लोन को देखकर कर्मचारी आशंकित हैं कि कहीं उनका पैसा लोन चुकाने आद‍ि के काम में इस्‍तेमाल न हो रहा हो, इसीलिए प्रबंधन कर्मियों को जीएसएलआई का पैसा नहीं बांट रहा है. यह हैरत की बात है कि एक ओर संस्‍थान अधिकारियों को कार लेने के लिए मोटा लोन दे रहा है, वहीं कर्मचारियों को जीएसएलआई का पैसा नहीं बांटा जा रहा है. अधिकारी महंगी कार खरीद रहे हैं और कर्मचारी ठन-ठन गोपाल बने हुए हैं. कृपया कर्मचारियों की समस्‍याओं पर भी अधिकारियों को ध्‍यान देना चाहिए.

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...