अगर दैनिक भास्कर ने योगेश कुमार की बात नहीं मानी तो एक फरवरी को वे भास्कर के महासमुंद कार्यालय में तालाबंदी कर देंगे. योगेश ने अपना अल्टीमेटम दैनिक भास्कर, रायपुर के महाप्रबंधक, महासमुंद के पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी को दे चुके हैं. आज उस अल्टीमेटम का आखिरी दिन है.
दरअसल पूरा मामला यह है कि योगेश कुमार उस मकान के मालिक हैं, जिसमें भास्कर, महासमुंद का जिला कार्यालय किराये पर चल रहा है. वे एक अक्टूबर को दैनिक भास्कर प्रबंधन को सूचना देकर अपना मकान खाली करने का अनुरोध किया था. जिस पर 23 अक्टूबर को इन्हें मकान खाली करने का आश्वासन दिया गया था. इसके बाद भी अखबार ने इनका मकान नहीं खाली किया, जिसके बाद इन्होंने आठ नवम्बर को इन्होंने दूसरा सूचना पत्र अखबार प्रबंधन को दिया. इसके बाद भी अब तक मकान खाली नहीं किया गया.
योगेश कुमार आरोप है कि अनुबंध पत्र के अनुसार उन्हें प्रत्येक महीने की 20 तारीख को किराया मिल जाना चाहिए था, परन्तु कभी भी अखबार प्रबंधन ने किराया समय से नहीं दिया. मकान का रखरखाव भी ठीक ढंग से नहीं किया जाता है. उनके द्वारा नोटिस दिए जाने के तीन महीने के बाद भी प्रबंधन ने मकान खाली नहीं किया. योगेश कुमार ने यह भी आरोप लगाया है कि अखबार पिछले दिसम्बर माह का किराया भी अब तक उन्हें नहीं दिया है, जबकि जनवरी माह भी बीतने वाला है. उन्होंने अपना अल्टीमेटम भेज दिया है.












