जमशेदपुर के ऐतिहासिक गोपाल मैदान में आस्था संस्था द्वारा आयोजित फ़ूड एंड फोक फेस्टिवल में फिल्म, पत्रकारिता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय तमाम हस्तियों को सम्मानित किया गया. पत्रकारिता एवं साहित्य में योगदान के लिए हमार टीवी के क्रिएटिव हेड एवं विश्व भोजपुरी सम्मलेन, दिल्ली के अध्यक्ष ख्यातिलब्ध भोजपुरी कवि मनोज भावुक को भी सम्मानित किया गया. भावुक को यह सम्मान टाटा मोटर्स के डीजीएम एवं आस्था के चीफ एडवाइजर सुमंत सिन्हा ने प्रदान किया .
इस अवसर पर भावुक ने भोजपुरी में ग़ज़ल-पाठ भी किया और बाद में सांस्कृतिक सत्र का संचालन भी किया. मनोज भावुक के मंच-संचालन और कल्पना की गायिकी ने जमशेदपुर की जनता को वाह-वाह करने व थिरकने पर मजबूर कर दिया.
इधर, आरा में अखिल विश्व भोजपुरी समाज मंच की एक बैठक में मनोज भावुक को पंडित प्रताप नारायण मिश्र स्मृति युवा सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त किया गया बधाई दी गई. बैठक में भोजपुरी समाज के लोगों ने कहा कि मनोज भावुक की रचनाओं में जीवन का अनुभव समाया हुआ है. गौरतलब है कि लखनऊ में पिछले दिनों मनोज भावुक को भाऊराव देवरस सेवा न्यास की ओर से उपरोक्त पुरस्कार प्रदान किया गया था.












u shankar
November 29, 2010 at 12:33 pm
भावुक जी जमशेदपुर में सम्मानित होने पर बहुत बहुत बधाई, ऐसे ही भोजपुरी का नाम रोशन करने के साथ हमर टीवी का भी नाम रोशन करते रहिये, from u.shankar hamar tv
dhanish sharma
December 1, 2010 at 8:35 am
ara bhai hum bhi kavi hain.hamara samman kab hoga.