केन्द्रीय प्रशासनिक अभिकरण (कैट) के लखनऊ बेंच ने आज (13/01/2010) को केन्द्रीय गृह सचिव गोपाल कृष्ण गोखले, प्रमुख सचिव गृह उत्तर प्रदेश कुंवर फ़तेह बहादुर तथा करमवीर सिंह, पुलिस महानिदेशक, यू पी के विरुद्ध अवमानना की नोटिस जारी की है. ये नोटिस कैट द्वारा 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर, जो वर्तमान में आईआईएम लखनऊ में फेलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट कोर्स में असाधारण अवकाश पर हैं, के अध्ययन अवकाश से सम्बंधित एक प्रकरण में जारी किये गए हैं.
अमिताभ ठाकुर ने 30/04/2008 को उत्तर प्रदेश सरकार को दो सालों के अध्ययन अवकाश हेतु अखिल भारतीय सेवा (अध्ययन अवकाश) नियमावली 1960 के तहत आवेदन पत्र दिया था. यद्यपि ठाकुर इस नियमावली के अंतर्गत अर्हताओं को पूरा करते थे पर उन्हें अवकाश नहीं दिया गया. आगे चल के कैट के आदेश पर उन्हें 08/06/2009 को राज्य सरकार द्वारा असाधारण अवकाश दिया गया और उन्होंने आईआईएम लखनऊ में दाखिला ले लिया.
अंत में 07/07/2010 को कैट ने आदेशित किया कि प्रतिवादी आवेदक के अध्ययन अवकाश सम्बंधित पर आवेदन पर पूर्व में लगाए गए आपत्तियों को दरकिनार करते हुए नियमों के अनुरूप चार सप्ताह में युक्तियुक्त निर्णय ले. ठाकुर ने उक्त निर्णय उत्तर प्रदेश सरकार को 08/07/2010 को प्रेषित कर दिया किन्तु उस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया. अब कैट द्वारा अवमानना याचिका संख्या 49/ 2010 में इन तीनों अधिकारियों के विरुद्ध अवमानना नोटिस जारी किया गया है. याचिका में अग्रिम तिथि 21/02/2011 को लगी है.
CAT Lucknow issues Contempt notice against Union Home Secretary, others
Central Administrative Tribunal (CAT), Lucknow Bench today (13/01/2010) issued Contempt notice against Gopal Krishna Pillai, Union Home Secretary, Kunwar Fateh Bahadur, Principal Secretary (Home), Uttar Pradesh and Karamvir Singh, Director General of Police, UP. These contempt notices have been issued by CAT in a case related with study leave matter of Amitabh Thakur, a 1992 batch IPS officer presently on extra-ordinary leave at IIM Lucknow for a Fellow Program in Management course.
Amitabh Thakur was not granted study leave as per the provisions of the All India Services (Study Leave) Regulations 1960 when he had applied to the State government on 30/04/2008 for 2 years study leave though he fulfilled the requirements mentioned in the Regulations. After the intervention by CAT, he was given extra-ordinary leave by the State government on 08/06/2009 and he joined IIM Lucknow.
Finally on 07/07/2010, CAT ordered the respondents to reconsider the claim of the applicant for grant of study leave as per rules, overlooking earlier objections and pass a reasoned order as per rules within four weeks from the date of receipt of copy of the order. While Thakur presented this order on 08/07/2010, no order has been passed so far. Thus in the Contempt Petition No 49 of 2010, CAT has today issued contempt notice against these three officers. The next date has been fixed as 21/02/2011.











