Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘कैनविज टाइम्स’ के चीफ एडिटर बने दीन

कैनवीजदेश के प्रमुख व्यवसायिक प्रतिष्ठान कैनविज़ समूह ने लखनऊ से शीघ्र प्रकाशित होने जा रहे राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक ‘कैनविज टाइम्स’ के लिए वरिष्ठ पत्रकार प्रभात रंजन दीन को अपना प्रधान संपादक बनाया है। प्रभात रंजन दीन इसके पहले चौथी दुनिया साप्ताहिक के एडिटर (इन्वेस्टिगेशन) के पद पर काम कर रहे थे।

कैनवीजदेश के प्रमुख व्यवसायिक प्रतिष्ठान कैनविज़ समूह ने लखनऊ से शीघ्र प्रकाशित होने जा रहे राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक ‘कैनविज टाइम्स’ के लिए वरिष्ठ पत्रकार प्रभात रंजन दीन को अपना प्रधान संपादक बनाया है। प्रभात रंजन दीन इसके पहले चौथी दुनिया साप्ताहिक के एडिटर (इन्वेस्टिगेशन) के पद पर काम कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि कॉरपोरेट सेक्टर में तेजी से उभरते कैनविज कंपनी समूह की सेल्स एंड मार्केटिंग क्षेत्र के अलावा बीमा, कंस्ट्रक्शन, फैशन, शॉपिंग, एजुकेशन, हेल्थ केयर, रिजॉर्ट्स एंड मोटेल्स व समाज सेवा (चैरिटी) और कम्युनिकेशन के क्षेत्र में खासी पकड़ है। कैनिवज ग्रुप पिछले एक वर्ष से ‘कैनविज टाइम्स’ नाम से साप्ताहिक अखबार निकाल रहा था और दैनिक लॉन्च करने की तैयारी थी।

इसी तैयारी के सिलसिले में राष्ट्रीय स्तर के कर्मठ पत्रकार को दैनिक की जिम्मेदारी सौंपने की कैनविज कंपनी समूह की कसरत चल रही थी। बुधवार की देर शाम लखनऊ के शाह नजफ रोड स्थित कार्यालय में कैनविज समूह के प्रबंध निदेशक कन्हैया गुलाटी, सीईओ आशुतोष श्रीवास्तव, कंट्री हेड नितिन श्रीवास्तव, कंपनी समूह की विभिन्न शाखाओं के प्रमुख अरशद सईद खान, राकेश पांडेय, नितिन श्रीवास्तव (झांसी), शुभाशीष दुबे, रवि निगम, संजय श्रीवास्तव व अन्य साथियों की मौजूदगी में प्रभात रंजन दीन को प्रधान संपादक का कार्यभार दिया गया और उनका स्वागत किया गया।

चौथी दुनिया में रहते हुए प्रभात रंजन दीन ने राष्ट्रीय स्तर की कई खबरें ब्रेक कीं, इनमें नक्सलियों पर सेना के इस्तेमाल के खिलाफ सैन्य कमान के इनकार के अलावा नक्सली संगठनों को फंड देने वाले औद्योगिक प्रतिष्ठानों और सरकारी उपक्रमों की आधिकारिक लिस्ट गृह मंत्री द्वारा दबाए रखने का दस्तावेजी खुलासा करने जैसी संवेदनशील खबरें शामिल हैं। श्री दीन साधना न्यूज़ चैनल में भी मैनेजिंग एडिटर के पद पर रहते हुए ‘खंड खंड झारखंड’ और ‘मध्य में फंसा प्रदेश’ नाम से साप्ताहिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर काफी चर्चित हो चुके हैं। सहारा समय में राजनीतिक संपादक के साथ-साथ वे बिहार, कोलकाता, उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई अखबारों में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं और जनसत्ता, हिन्दुस्तान, जनसत्ता एक्सप्रेस, डेली न्यूज़ ऐक्टिविस्ट, बाई-लाइन समेत करीब दर्जन भर अखबार व पत्रिकाएं लॉन्च करा चुके हैं।  प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Shiv Das

    January 17, 2011 at 8:30 am

    nai pari k liye badhi ho sir

  2. Shiv Das

    January 17, 2011 at 8:29 am

    nai pari k liye badhai ho sir

  3. deewakar mishra

    January 14, 2011 at 5:40 pm

    prbjat sir ko bhut-bhut badhai ho.aap jaisa kalam kaa yodha bhut kam dekhne ko milta hai.ab apke kalam ki dhar ko phir ek baar padne ko milegaa. abhi tak to e.t.v. me apko dekh raha trha aur sun bhi raha tha……..shoaib khan. kalptru express. buro chief farrukhabad.

  4. shoaib khan

    January 14, 2011 at 6:28 am

    prbjat sir ko bhut-bhut badhai ho.aap jaisa kalam kaa yodha bhut kam dekhne ko milta hai.ab apke kalam ki dhar ko phir ek baar padne ko milegaa. abhi tak to e.t.v. me apko dekh raha trha aur sun bhi raha tha……..shoaib khan. kalptru express. buro chief farrukhabad.

  5. jagdeep yadav

    January 14, 2011 at 3:28 am

    Badhai sir………..

  6. dinesh bhadauria

    January 13, 2011 at 4:15 pm

    Respected Deen Saheb, Sir aapko bhaut-bahut badhai. Jansatta Express jaisa painapan phir dekhne ko milega. ab to main bpn times agra mein chief reporter hoon. Lucknow aate hi mulakat hogi. rgds Dinesh Bhadauria[s][/s]:)

  7. shyamal kumar tripathi

    January 13, 2011 at 1:36 pm

    hamari aur se shubhkamnaye

  8. Pankaj

    January 13, 2011 at 9:43 am

    DEEN JAISe YODHA K KLM KHOOB DHAMAKA KRAY.

  9. gyan swami

    January 13, 2011 at 6:00 am

    meri shubhkamana hai prabhata ji appke new misson ke prati. i hope ek majbut pari lucknow mai khelnge. bahut-bahut bhadhi

  10. himanshu

    July 31, 2013 at 11:49 pm

    salle sab choor hai

  11. himanshu

    July 31, 2013 at 11:50 pm

    sab choor hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...