हिंदुस्तान, मैनपुरी के रिपोर्टर कौशल यादव ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है. वे काफी समय से हिंदुस्तान से जुड़े हुए थे. वे अपनी नई पारी राष्ट्रीय सहारा के साथ शुरू करने जा रहे हैं. उन्हें राष्ट्रीय सहारा का जिला संवाददाता बनाया जा रहा है. वे काफी समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा कई अखबारों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
आज, मैनपुरी के रिपोर्टर किशन स्वरुप भारद्वाज को संस्थान ने हटा दिया है. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. बताया जा रहा है कि किशन को लापरवाही बरतने के आरोप में हटाया गया है.











