Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

गंगा-यमुना बचाओ अभियान सरकारी ढकोसला

: पानी वाले बाबा राजेंद्र सिंह ने मंथन में समझाया जल का महत्‍व : समाचार चैनल न्यूज एक्सप्रेस के मंथन कार्यक्रम में पत्रकारों से मुखातिब हुए मैगसेसे पुरस्कार विजेता राजेन्द्र सिंह। पानी वाले बाबा नाम से मशहूर राजेन्द्र सिंह ने साफ कहा है कि अगर हालात ना बदले तो अगला विश्वयुद्ध पानी के लिए होगा। इसलिए हमारे सियासतदानों को पानी बचाने और नदियों को पुनर्जीवित करने की राजनीति करनी चाहिए।

: पानी वाले बाबा राजेंद्र सिंह ने मंथन में समझाया जल का महत्‍व : समाचार चैनल न्यूज एक्सप्रेस के मंथन कार्यक्रम में पत्रकारों से मुखातिब हुए मैगसेसे पुरस्कार विजेता राजेन्द्र सिंह। पानी वाले बाबा नाम से मशहूर राजेन्द्र सिंह ने साफ कहा है कि अगर हालात ना बदले तो अगला विश्वयुद्ध पानी के लिए होगा। इसलिए हमारे सियासतदानों को पानी बचाने और नदियों को पुनर्जीवित करने की राजनीति करनी चाहिए।

खुद को पानी वाला नेता बताते हुए उन्होंने गंगा और यमुना बचाओ अभियान को सिर्फ सरकारी ढकोसला करार देते हुए कहा कि इन नदियों की सेवा मां गंगा के भाव से करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि आदिकाल से गंगा-यमुना को हम मां कहकर पुकारते आए हैं, लिहाजा इससे बेटे के तौर पर ही जुड़ना होगा। साथ ही गंगा की सफाई के लिए हमें उसके दर्शन और दृष्टि को समझने की ज़रूरत है। गंगा सफाई अभियान में युवाओं की भागेदारी सुनिश्चित करने पर भी उन्होंने जोर दिया और कहा कि नीर-नारी और नदी का सम्मान ही विकास का मूल मंत्र है। हमारे नेताओं को देश को पानीदार बनाने की राजनीति करनी चाहिए और इसके लिए पानी के नाम पर जारी खुली लूट को फौरन रोकना होगा।

राजेंद्र जी

नदियों को जोड़ने की सरकारी योजना की मुखालफत करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा करने से भ्रष्टाचार और प्रदूषण बढ़ने का खतरा है। उन्होंने अफसोस जताया कि आजादी के बाद से अब तक एक भी नदी के विवाद का समाधान नहीं हुआ, क्योंकि सरकार ने नदियों के बारे में अपनी को नीति ही नहीं बनाई। उन्होंने कहा कि अगर वाकई हम नदियों को पुनर्जीवित करना चाहते हैं तो हमें समाज को नदियों के साथ जोड़ना होगा और दोनों को एक दूसरे का प्रेरक और पोषक बनना होगा। इसके अलावा वॉटर लिट्रेसी यानी नदी साक्षरता दिशा में भी कदम उठाने की ज़रूरत है और इसमें मीडिया की भूमिका भी अहम होनी चाहिए। देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती पानी के प्रबंधन की है। प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...