वाराणसी। सांध्य दैनिक गांडीव में 5 साल का फर्जी वेतन रजिस्टर बनाकर कर्मचारियों से दस्तखत कराने का मामला सामने आया है। इस बाबत समाचार पत्र कर्मचारी यूनियन के मंत्री अशोक मुखर्जी और काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष योगेश गुप्त पप्पू ने शुक्रवार को सहायक श्रमायुक्त अनुराग मिश्र से भेंट की और तत्संबंधी शिकायत दर्ज करायी। श्री मिश्र ने फौरन ही गांडीव प्रबंधन से बात करके यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया।
ज्ञात हो कि अपर श्रमायुक्त डी.के. कंचन इन दिनों लखनऊ गये हैं। श्री मिश्र ने गांडीव प्रबंधन से कहा कि श्री कंचन के लौटने के बाद ही आगे कुछ किया जाए। सूत्रों ने बताया कि अब तक कई कर्मचारियों ने दस्तखत भी कर दिए हैं। श्रमायुक्त को की गयी शिकायत में यह भी कहा गया है कि कुछ कर्मचारियों ने जब दस्तखत करने में आनाकानी की तो उनसे साफ लफ्जों में कहा गया कि वे कल से कार्यालय न आएं। इस घटना के बाद सुना गया है कि यह फर्जी वेतन रजिस्टर प्रबंधन ने आलमारियों में बंद कर दिया है। (साभार पूर्वांचल दीप)












himendra
January 11, 2011 at 2:54 pm
aisa hi kuch hal gandiva ke azamgarh karyala per bhi hai yaha per bhi karamchariyo ke payment bill per ferji sig. jila sanvaddata dawara kiya ja raha hai aur to aur kai mah nahi kai sal ka vetan bakaya laga kar rakha gaya hai