: कम्प्यूटर कक्ष का उद्घाटन : गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन का कार्यालय अब हाईटेक हो गया है. मुंबई की संस्था अक्षर फाउंडेशन के अध्यक्ष तथा समाजसेवी सुभाष पासी की तरफ से एसोसिएशन को कम्प्यूटर उपलब्ध कराया गया. कम्प्यूटर कक्ष का उद्घाटन सुभाष पासी ने किया. श्री पासी को जब यह जानकारी हुई कि एसोसिएशन के पास अपना भवन नहीं है तो उन्होंने तत्काल जमीन तथा प्रेस क्लब के लिए धन उपलब्ध कराने आश्वासन दिया. उन्होंने पत्रकारों से कहा अब आपको कहीं भटकने की जरूरत नहीं है. आप जमीन देखें मेरी संस्था एसोसिएशन के नाम पर इसकी रजिस्ट्री और इस पर भवन निर्माण करायेगी.
गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन का गठन लगभग पांच-छह वर्ष पूर्व पत्रकारों के हित के लिए किया गया था. तब से यह संस्था जैसे तैसे चल रही थी. इसके पास अपना कोई भवन नहीं है. इसको देखते हुए जनपद के रहने वाले सुभाष पासी ने अपनी संस्था की तरफ से पत्रकार एसोसिएशन को कम्प्यूटर उपलब्ध कराया. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जनपद के लोगों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए यहां के लोगों को एक एम्बुलेंस भी देंगे. जो जनपद के गरीब एवं बेसहारा लोगों के लिए सप्ताह में छह दिन चलेगी तथा एक दिन लोगों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा कैम्प भी लगायेगी.
गौरतलब है कि गाजीपुर में अब तक पत्रकारों के रहने और बैठने के लिए प्रेस क्लब के नाम पर कुछ भी नहीं है. इसके लिए पत्रकार कई बार शासन-प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई बात नहीं बनी. सपा सरकार के शासनकाल में मुलायम सिंह यादव ने गाजीपुर प्रेस क्लब के नाम पर पचीस लाख रुपये देने की घोषणा की थी तथा तत्कालीन जिलाधिकारी से अविलम्ब जमीन खोजकर प्रेस क्लब बनाने की बात कही थी, लेकिन जनपद की भ्रष्ट नौकरशाही पर इस आदेश का कोई प्रभाव नहीं पड़ा. कुछ समय पूर्व जिलाभर के पत्रकारों ने प्रदेश के सचिव आलोक रंजन, जो पूर्व में गाजीपुर के डीएम रह चुके हैं, को इसके बारे में बताया और मांग पत्र सौंपा, पर उस पर अब तक क्या कार्रवाई हुई, किसी को पता नहीं है. इस परेशानियों को देखने के बाद ही श्री पासी ने पत्रकारों के लिए प्रेस क्लब का निर्माण अपनी संस्था की तरफ से कराने का आश्वासन दिया.
गाजीपुर से अनिल कुमार की रिपोर्ट.












Abhishek sharma
December 24, 2010 at 9:34 am
badhaee ho…
Abhishek sharma
Auraiya